- Hindi News
- बच्चों से पूछा मानव शरीर में कैसे होता है रक्त संचरण
बच्चों से पूछा मानव शरीर में कैसे होता है रक्त संचरण
कलेक्टररतन लाहोटी ने गुरुवार को शिक्षा सम्बलन कार्यक्रम के तहत राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बसाड़ का निरीक्षण किया। कलेक्टर लाहोटी ने पाई गई कमियों को दूर करने के लिए सम्बलन प्रदान किया। कलेक्टर ने कक्षा दस की बच्चियों का विज्ञान अंग्रेजी विषय का ज्ञान जाना। उन्होंने रक्त परिसंचरण अंग्रेजी व्याकरण के संबंध में सवाल पूछे। कक्षा आठ के बच्चों से महाद्वीपों देशों की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली। बच्चियों ने अधिकतर सवालों के सही उत्तर बताए। उन्होंने गणित के समीकरण पूछे और अंग्रेजी में परिचय लिया। छात्राओं ने झिझकते हुए अंग्रेजी में परिचय दिया। कक्षा छह में बच्चियों से हिन्दी का पाठ पढ़वाया गया।
कक्षा सात में गणित से संबंधित सवाल किए। कक्षा चार पांच की बच्चियों से पहाड़े पूछे तो उन्होंने 20 तक के पहाड़े बोलकर सुना दिए। कक्षा चार की बच्चियों ने अटकते हुए अंग्रेजी का पाठ पढ़ा। कलेक्टर लाहोटी ने बच्चियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और आयरन कैल्शियम की गोलियों के सेवन के बारे में पूछा। उन्होंने बच्चों कुक कम हेल्पर से पोषाहार के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने स्वच्छता का विशेष तौर से ध्यान रखने की हिदायत दी।
उन्होंने ग्राम पंचायत को भी साफ-सफाई के लिए पाबंद किया। कलेक्टर ने इस दौरान ग्राम पंचायत की ओर से स्वाइन फ्लू रोधी आयुर्वेद काढ़ा पिलाने के कार्यक्रम में भी शिरकत की। उन्होंने बच्चों ग्रामीणों से स्वाइन फ्लू के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। कलेक्टर लाहोटी ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी।
धरियावद | शिक्षासम्बलन अभियान के तहत गुरुवार को ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल शर्मा ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भागाडेरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से लेकर शैक्षिक विकास तक सभी गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही संस्था प्रधान शिक्षकों को विद्यालय के बच्चों का शैक्षणिक स्तर सुधारने के निर्देश दिए। अभियान के तहत राज्य शैक्षिक एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर से इंद्रा चौहान ने नट कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक घनश्याम गौड़ ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुंडकोशिया, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान गणेशलाल वैष्णव ने उच्च माध्यमिक विद्यालय केसरियावाद, अतिरिक्त परियोजना समन्वयक मनोज कुमारी जैन ने राजकीय कस्तूरबा आवासीय विद्यालय केसरियावाद, कार्यक्रम सहायक कुंदनदास वैरागी ने प्राथमिक विद्यालय गमेतीफला, कार्यक्रम सहायक ओमप्रकाश पंडया ने प्राथमिक विद्यालय सातातलाई, कार्यवाहक विकास अधिकारी सुदर्शन जैन ने राउप्रावि नटेल, नायब तहसीलदार नानालाल मेघवाल ने उप्रावि बिलकियाफलामें निरीक्षण किया।
प्रतापगढ़ . बसाड़में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी।