शॉर्ट सर्किट से मीटर जला
प्रतापगढ़ | शहरके वाटर वर्क्स रोड पर गुरुवार सुबह एक मकान में लगे मीटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे अफरा तफरी मच गई। हरिजन बस्ती निवासी जीवन पुत्र नाथूलाल घारू के घर पर सुबह 11 बजे विद्युत कर्मी मीटर की रीडिंग लेकर गए। उनके जाने के आधे घंटे बाद ही अचानक मीटर से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। जिससे लोग जमा हो गए और मीटर से आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान घर के लोग दहशत में गए।