पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"प्रदेश देश का नाम रोशन करें खिलाड़ी\'

\"प्रदेश देश का नाम रोशन करें खिलाड़ी\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रमंडलवर्तमान में एशियाड में चल रहे गेम्स में भारत के खिलाड़ी जिस प्रकार देश का नाम रोशन कर रहे हैं उसी प्रकार आप भी अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल कर राज्य देश का नाम रोशन करें। उक्त बात बड़ीसादड़ी विधायक गौतम दक ने रविवार को भट्टारक यशकीर्ति विद्यालय के तत्वावधान में आयोजित होने वाली चार दिवसीय 59वीं जिला स्तरीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कही।

मुख्य अतिथि दक ने छात्र-छात्राओं को हिम्मत हौसले के साथ खेल में भाग लेने का संकल्प दिलाया। संस्था के सचिव अक्षय कुमार जैन ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रमुख बद्रीलाल पाटीदार ने की। कार्यक्रम के सम्माननीय अतिथि नगर सभापति कमलेश डोसी, मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र चंडालिया, पार्षद लक्ष्मण बुलचंदानी, सीए वैभव नगरीवाला, बहुउद्देशीय आरोग्य सेवा समिति के अध्यक्ष महावीर मोदी थे। विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित जैन, नेता प्रतिपक्ष उदयलाल अहीर जिला महामंत्री विद्यासागर राठौर थे।

अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन मंगल कलश स्थापना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी दल के नायकों से मार्च पास्ट की सलामी ली। जिला प्रमुख ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने एकल नृत्य समूह नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी।

एक करोड़ की लागत से तरणताल बनेगा

समारोहके दौरान सभापति कमलेश डोसी ने सुखाड़िया स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए एक करोड़ की लागत से तरण ताल बनाने की घोषणा की। इस पर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। इस दौरान उद्घोषक सुधीर वोरा ने प्रतापगढ़ में बेडमिंटन मैदान बनवाने की मांग की। विधायक ने मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के बाद विधायक गौतम दक ने गोला फेंक कर उद्घाटन किया। इस मौके पर जिला प्रमुख , सभापति, उपसभापति ने भी गोला फेंक कर दम दिखाया।

100 मीटर दौड़ गोला फेंक प्रतियोगिता हुई

रविवारको प्रथम दिन 100 मीटर दौड़ गोला फेंक प्रतियोगिता हुई। 19 वर्षीय गोला फेंक प्रतियोगिता में जलोदा जागीर विद्यालय की आरती टांक प्रतापगढ़ की सीमा मीणा द्वितीय रीना मीणा तृतीय रही। गोला फेंक में अशोक प्रजापत प्रथम, महावीर राणावत द्वितीय कन्हैयालाल तृतीय स्थान पर रहे। 17 वर्ष गोला फेंक में उषा मीणा प्रथम, रीना खराड़ी द्वितीय मनीषा म