- Hindi News
- ज्वेलर कर्मचारी से पौने दो लाख के जेवर ठगे
ज्वेलर कर्मचारी से पौने दो लाख के जेवर ठगे
शहरके नई आबादी इलाके में रविवार सुबह ज्वेलर्स कर्मचारी से पौने दो लाख रुपए के जेवर ठग लिए गए। ठग ने डॉक्टर के नाम से फोन कर कर्मचारी को ज्वेलरी दिखाने के लिए बुलाया और जेवर लेकर चंपत हो गया। पुलिस ने शहर के साथ मंदसौर, नीमच, रतलाम, उदयपुर चित्तौड़ बांसवाड़ा जाने वाले मार्गों पर नाकाबंदी भी की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस अब ठग के हुलिए के आधार पर उसकी तलाश में जुट गई है।
शहर कोतवाल परबत सिंह ने बताया कि इस संबंध में केके ज्वेलर्स के कर्मचारी महावीर पालीवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाल ने बताया कि रविवार सुबह अज्ञात व्यक्ति ने सदर बाजार माणक चौक स्थित केके ज्वेलर्स की दुकान के लैंडलाइन पर फोन किया। अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को नई आबादी निवासी डा. धनेश सोनी के यहां से बोलना बताया तथा कहा कि घर पर मेहमान आए हैं, चेन अंगूठी दिखानी है।
डॉक्टर के यहां से फोन आने पर ज्वेलर अर्पित हड़पावत ने अपने शोरूम से कर्मचारी महावीर पालीवाल को सोने की तीन चेन चार अंगूठियां देकर रवाना कर दिया। जैसे ही महावीर पालीवाल नई आबादी में डॉक्टर के घर के बाहर पहुंचा तो वहां सफेद शर्ट काला पेंट पहने एक व्यक्ति मिला। जिसने महावीर से कहा कि उसी ने ज्वेलरी दिखाने के लिए बुलाया है। उसने ज्वेलरी दिखाने के लिए कहा और महावीर से जेवर वाला छोटा बैग ले लिया।
इसके बाद कहा कि डॉक्टर साहब पास वाले मकान में बैठे हैं, पैसे वहां से ले लो। इस पर महावीर पालीवाल मकान की ओर चल दिया। कुछ क्षण बाद ही महावीर ने पीछे मुड़कर देखा तो व्यक्ति जेवर सहित गायब था। महावीर ने अज्ञात व्यक्ति को तलाशा लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया। इसके बाद उसने डा. सोनी से संपर्क किया तो कर्मचारी के होश उड़ गए, जब उसे ये पता चला कि डॉक्टर के घर कोई मेहमान नहीं आए हैं और ही उन्होंने जेवरात मंगवाए हैं। कर्मचारी को जब अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसे शोरूम मालिक को सूचना दी।
महावीर पालीवाल
प्रतापगढ़ . शहरमें डॉक्टर के घर के बाहर मौजूद भीड़ पुलिस। फोटो: भास्कर
इस घटना के बाद कुछ ही देर में नई आबादी स्थित डा. सोनी के मकान के बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर शहर कोतवाल परबत सिंह भी मय जाब्ता मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी ली तथा वायरलैस कर पूरे जिले में नाकाबंदी करवाई। थानाधिकारी ने बताया कि पूछताछ