बिजली कामगार संघ की बैठक
प्रतापगढ़ . बिजलीकामगार संघ की शनिवार को गुप्त गंगा में बैठक हुई। बैठक में प्रतापगढ़ तहसील के वायरमैन ने भाग लिया। बैठक में बिजली से संबंधित कार्यों की दरों में बढ़ोत्तरी का निर्णय लिया गया। बैठक में बिजली कामगार संघ के अध्यक्ष पद पर दुबारा सतीश कुमार सोलंकी को मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष पद पर आबीद हुसैन, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश बंडी, सचिव कैलाश खटीक, प्रचार मंत्री राजेश सुमन को मनोनीत किया गया। बैठक में रमेश, रमाकांत, खेम पालीवाल, शब्बीर, राकेश कुमावत आदि शामिल हुए।