- Hindi News
- किसानों को पूरी खाद बिजली मिल रही, फिर सरकार का जश्न किस बात का
किसानों को पूरी खाद बिजली मिल रही, फिर सरकार का जश्न किस बात का
मिनीसचिवाल के बाहर शनिवार को कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को कांग्रेस ने धिक्कार दिवस के रूप में मनाया। प्रदर्शन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह राणावत ने कहा कि प्रदेश के किसान खाद बीज और बिजली के लिए परेशान हो रहे हैं। पिछली सरकार के कार्यकाल में किसानों को खाद बीज बिजली के लिए परेशान नहीं होना पड़ा था। मुख्यमंत्री कह रही है सरकार को आचार संहिता के चलते समय नहीं मिला तो फिर एक साल का जश्न क्यों मना रहे हैं। लोगों को समय पर पेंशन भी नहीं मिल रही है। राणावत ने कहा कि भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल निराशजनक ही रहा है। सालभर में कोई नया काम नहीं किया गया। सिर्फ पिछली सरकार की जनहित योजनाओं पर कैंची चलाने पर जोर दिया गया, लेकिन सरकार की हिम्मत नहीं है कि वो पिछली सरकार की जनहित योजना को बंद कर सके। भाजपा का एक साल का कार्यकाल पूरा निराशाजनक है। भाजपा ने जनता के साथ विश्वासघात किया है।
जिलेभर के कार्यकर्ता हुए शामिल
प्रदर्शनमें पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र बोरदिया, छोटीसादड़ी प्रधान मनोहर लाल आंजना, अधिवक्ता अरविंद डाया, महिला जिलाध्यक्ष लता शर्मा, पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष सुरेंद्र चंडालिया, केसर सिंह, धरियावद ब्लाॅक अध्यक्ष विजेंद्र वैडा, घनश्यामपुरी, मुकेश नागदा, सेवादल जिलाध्यक्ष श्याम टांक, नेता प्रतिपक्ष उदयलाल अहीर, अरनोद ब्लाॅक अध्यक्ष अरुण सिंह चुंडावत, पीपलखूंट ब्लाॅक अध्यक्ष मणिलाल, जिला उपाध्यक्ष जवारसिंह, शिवलाल पाटीदार, नेतराम, सरपंच कैलाशी देवी मीणा, रामलाल, शेद खान ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन सैय्यद ताज मोहम्मद ने किया।
\\\"नकारात्मक सोच के साथ काम कर रही सरकार\\\'
प्रदर्शनमें पूर्व विधायक नगराज मीणा ने कहा कि पिछली सरकार जनहित के कार्य के लिए सदैव तत्पर थी। वर्तमान सरकार जनहित योजनाओं को बंद करने पर तुली हुई है। पीसीसी सदस्य पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश ओझा ने कहा कि सरकार भामाशाह और जनधन योजना के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता लोगों को कह रहे कि खाते खुलते ही उनके खातों में रुपए जमा हो जाएगा। लेकिन लोगों तो नरेगा में काम मिल रहा है ही इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आई समस्याओं का अभी तक निस्तारण नहीं हुआ है। जिले में 6 घ