पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धरियावद से नाथद्वारा रतलाम के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

धरियावद से नाथद्वारा रतलाम के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरियावदसे सीधे नाथद्वारा रतलाम जाने के लिए रोडवेज बस की सुविधा शुरू हो गई है। धरियावद से नाथद्वारा और फिर राजसमंद के लिए रोडवेज बस और धरियावद से प्रतापगढ़, अरनोद होते हुए रतलाम मध्यप्रदेश के लिए बस सेवा प्रारंभ की गई है। रोडवेज बुकिंग प्रभारी शुफेर मोहम्मद ने बताया कि धरियावद से नाथद्वारा के लिए रोडवेज बस दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान कर कानोड़, भींडर, वल्लभनगर, मावली से होते हुए रात 7 बजे नाथद्वारा पहुंचेगी। बाद में राजसमंद जाकर रात्रि विश्राम कर फिर राजसंमद से सुबह 8 बजे प्रस्थान कर 9 बजे नाथद्वारा से धरियावद के लिए इसी मार्ग पर होते हुए दोपहर 1:30 बजे धरियावद पहुंचेगी।

रतलाम के लिए सुबह मिलेगी बस

धरियावदसे रतलाम के लिए बस सुबह 6:30 बजे धरियावद से प्रस्थान कर प्रतापगढ़, अरनोद, सैलाना होते हुए दोपहर 12 बजे रतलाम पहुंचेगी तथा दोपहर 1:30 बजे फिर से बस रवाना होकर शाम 7 बजे धरियावद पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी। इन बसों की मांग ग्रामीण लगातार कर रहे थे। आखिरकार इन बसों के चलने से क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। समाजसेवी महेश पालीवाल ने बताया कि प्रतापगढ़ के लिए शीघ्र ही बस चलने से लोगों को व्यवसाय के लिए प्रतापगढ़ जाने में सुविधा मिलेगी।