- Hindi News
- जैन अल्पसंख्यक समाज की जिला कार्यकारिणी गठित
जैन अल्पसंख्यक समाज की जिला कार्यकारिणी गठित
दलोट . राजस्थानजैन अल्पसंख्यक समाज की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिला अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जैन युवा कार्यकारिणी अध्यक्ष विकास जैन द्वारा विस्तार की गई इस कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर संजय खमेसरा (छोटीसादड़ी), कोषाध्यक्ष नेमीचन्द पामेचा (धरियावद), महामंत्री अरुण छोरिया (प्रतापगढ़), मंत्री धनपाल पिपाडा (दलोट), सचिव ओमप्रकाश जैन (प्रतापगढ़) को बनाया गया।युवा कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष विकास जैन (दलोट), उपाध्यक्ष दीपक डोसी (प्रतापगढ़), कोषाध्यक्ष विकास नागोरी (छोटीसादड़ी), महामंत्री प्रताप मेहता (धरियावद), मंत्री महावीर जैन (अचनारा), सचिव अमित भैरविया (प्रतापगढ़) को बनाया गया। महिला अध्यक्ष में शिरोमणि चपलोत (प्रतापगढ़), युवा महिला अध्यक्ष शीतल डोसी (प्रतापगढ़) को बनाया गया। जिलाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जैन ने बताया कि सभी तहसीलों में तहसील कार्यकारिणी का जल्द ही गठन किया जाएगा।