अरनोद में आरएसएस का पथ संचलन आज
प्रतापगढ़ . अरनोदउपखंड में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर एक दर्जन गांवों में पथ संचलन निकाला जाएगा। पथ संचलन में सैंकडों गणवेशधारी स्वयं सेवक भाग लेंगे। अरनोद तहसील संघचालक सीताराम डांगी ने बताया कि अरनोद तहसील के भचुंडला और अरनोद खंड के पूर्ण गणवेश धारी स्वयं सेवको का पथ संचलन रविवार को सुबह 11 बजे निकला जाएगा। पथ संचलन घोष की धुनों पर स्वयं सेवक कदम ताल करते हुए विभिन्न मार्गो से गुजरेंगे। अलग अलग स्थानों से निकलने वाले इस संचलन का समापन चकुंडला और बेडमा के राजकीय विद्यालय परिसर में होगा। यहां पर आयोजित समारोह को संघ के पदाधिकारी संबोधित करेंगे।