पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 74 बीपीएल परिवारों को 11 माह से नहीं मिला राशन

74 बीपीएल परिवारों को 11 माह से नहीं मिला राशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेवनाग्राम पंचायत के 74 बीपीएल कार्डधारकों को पिछले 11 माह से राशन नहीं मिल रहा है। परेशान बीपीएल परिवार जिला रसद अधिकारी प्रतापगढ़ को पत्र लिखकर शीघ्र खाद्यान उपलब्ध कराने की मांग की। इधर, ग्राम सचिव का कहना है कि बीपीएल कार्ड धारियों की सूची को अनुमोदन के लिए जिला रसद अधिकारी को भेजी जा चुकी है। सूची आते ही खाद्य सामग्री का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।

पत्र में बीपीएल परिवारों ने बताया कि समय पर खाद्य सामग्री नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिला रसद अधिकारी, अरनोद तहसीलदार, सरपंच सेवना, सेवना के राशन डीलर और सेवना के सचिव को अवगत कराया है, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। बीपीएल कार्ड से खाद्यान नहीं मिलने से ये परिवार महंगे दाम पर राशन खरीदकर गुजारा कर रहे हैं।

इधर, सरपंच का कहना है कि इस संबंध में जिला रसद अधिकारी से मिलकर शीघ्र ही इसका समाधान करवाएंगी। वंचित परिवार के लोगों ने रसद अधिकारी को लिखे पत्र में शीघ्र खाद्यान उपलब्ध कराने की मांग की है।

कुछ परिवारों को दिक्कतें आई हैं, शीघ्र समाधान का प्रयास होगा

^कुछपरिवारों को दिक्कतें आई हैं। इस संबंध में जिला रसद अधिकारी से मिल कर शीघ्र इस समस्या का समाधान का प्रयास किया जाएगा। सकुडीबाई, सरपंच,सेवना

सूचीके अनुमोदन का इंतजार

^बीपीएलकार्ड धारियों की सूची को अनुमोदन के लिए जिला रसद अधिकारी को भेजी जा चुकी है। सूची आते ही खाद्य सामग्री का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। महेशमीणा, सचिव,सेवना