पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अखिल भारतीय साहित्य उत्थान समिति के तत्वावधान में देर रात तक चली काव्य गोष्ठी

अखिल भारतीय साहित्य उत्थान समिति के तत्वावधान में देर रात तक चली काव्य गोष्ठी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
\\\"छोड़कर अंधेरा उजाला फैलाना होगा...\\\'

मनीषअग्नीकुंज ने नेताओं ने कर डाली देश में र्बबादी, सुरेन्द्र सुमन ने आज का आदमी, मोहन अकेला ने बच्चे सुधरें तो देश सुधरे, मनोज राठौड़ ने छोड़कर अंधेरा उजाला फैलाना होगा... पर दर्शकों की खूब तालीयां बटोरी। कवि आनंद मयूर ने दिल्ली के दरबार में गीत सुनाने आया हूं, गजेन्द्र जोशी ने भारत मां के लालों को मुश्किलों ने घेरा है, अभय गंधर्व ने दिवाने हैं दिवानों पर नजर रखते हैं, मिहिर बोराणा ने भारत मां की धवलता पर बलात्कारों का दाग लगा, कमलेश नागर ने साहित्य जीवन का आधार है, धनपाल धमाका ने नेताजी मेरे गांव में आना नहीं कविता पर दर्शकों को लोटपोट कर दिया। किर्ती विशेष ने जब बातों का सिलसिला पूरी रात चले, चांदमल जैन चंदू ने इस तरह से मुलाकात होती रहे, शृंगार रस की कविताएं सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतापगढ़. काव्यगोष्ठी में कविता पाठ करते कवि।

भारत मां के लालों को मुश्किलों ने घेरा है...

प्रतापगढ़.अखिल भारतीयसाहित्य उत्थान समिति के तत्वावधान में शुक्रवार रात शहर के नरसिंह भवन में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। देर रात तक चले कवि सम्मेलन में दर्शकों ने कविताओं का खूब आनंद उठाया। भारत मां के लालों को मुश्किलों ने घेरा है... कविता पर खूब तालियां बजी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय साहित्य उत्थान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भेरुलाल सुनार ने की। मुख्य अतिथि मानवाधिकार निगरानी समिति के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अजित कुमार मोदी थे। अतिथि एवं कवियों ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। निम्बाहेड़ा से आई कविियत्री किर्ती विशेष की सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सम्मेलन में लोकेन्द्र लखन, विजय विद्रोही हरिओम हरपल ने हास्य व्यंग्य की रचनाओं पर दर्शकों को खूब हंसाया। कवि कैलाश राव ने सबका मालिक एक कविता सुनाई।