न्यूज़ इन बॉक्स
छोटीसादड़ी | छोटीसादड़ीउपखंड के बसेड़ा ग्राम पंचायत पर सोमवार से भामाशाह नामांकन शिविर आयोजित होगा। सरपंच श्यामा बाई आंजना ने बताया कि सोमवार मंगलवार को बसेड़ा के माध्यमिक स्कूल में भामाशाह शिविर लगेगा। इसके अलावा 17 सितंबर को हड़मतिया कुंडाल 18 सितंबर को खेड़ी आर्यनगर महीनगर के ग्रामीणों का भामाशाह नामांकन किया जाएगा। आंजना ने सभी ग्रामीणों से अपने मूल दस्तावेज परिवार के सदस्यों के साथ शिविर में भाग लेने का आग्रह किया है।
देवाकमाता में होंगे धार्मिक कार्यक्रम
प्रतापगढ़ | शारदीयनवरात्रा के अवसर पर देवाक माता यज्ञ समिति एवं भक्त मंडल की ओर से 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक नव कुंडात्मक शतचंडी महायज्ञ विधान एवं देवी भागवत पुराण कथा का आयोजन होगा। यज्ञाचार्य पंडित दिनेश द्विवेदी ने बताया कि 25 सितंबर को हेमाद्रि स्नान महासंकल्प कलश यात्रा, कन्या पूजन, अखंड ज्योति प्रज्वलन मंडल पीठ स्थापना एवं पूजन हवन के कार्यक्रम होंगे। उसके बाद रुद्राभिषेक, सप्तशती के पाठ देवी भागवत की शुरुआत होगी। 3 अक्टूबर को कन्या पूजन, देवी भागवत की पूर्णाहुति भंडारा और जवारा विसर्जन के कार्यक्रम होंगे।
हाईमास्ट लाइट के टेंडर स्थगित
धरियावद | ग्रामपंचायत धरियावद के सरपंच देवीलाल मीणा ने बताया कि नगर के लसाडिय़ा चौराहा, कुम्हारवाड़ा, अस्पताल में सामने नर्सिंहमाता मंदिर मोहल्ले में हाईमास्क लाईट लगाने की टेंडर प्रक्रिया रविवार को होनी थी। किंतु ग्राम पंचायत की कोरम के निर्णय अनुसार अपरिहार्य कारणों से आगामी तिथि तक टेंडर प्रक्रिया स्थगित की गई। सरपंच देवीलाल मीणा ने बताया कि नामी रजिस्टर्ड कम्पनी के माध्यम से ही उच्च क्वालिटी की लाइटें खरीदने का निर्णय किया है।
आजदोपहर में रथयात्रा, रात को हास्य कवि सम्मेलन
धरियावद | दिगंबरजैन आचार्य विमल सागरजी महाराज की 99 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर स्थानीय दिगंबर जैन दशा हुमड़ समाज के विमल युवा मंच के तत्वावधान में सोमवार को चन्द्रप्रभु मंदिर में पूजा अभिषेक शाम को हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान दोपहर को समाज के द्वारा रथयात्रा भी निकाली जाएगी। कार्यक्रम मुनि चिन्मय सागरजी महाराज, आर्यिका शीतलमती माताजी आर्यिका सम्मेदशिखरमति माताजी के ससंघ सानिध्य में होगा। रथयात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंचेगी। शाम साढ़े 7