- Hindi News
- मचलाना बांध की मुख्य नहर तोड़ी व्यर्थ बहा पानी, टेल के किसान परेशान
मचलाना बांध की मुख्य नहर तोड़ी व्यर्थ बहा पानी, टेल के किसान परेशान
भास्कर न्यूज | प्रतापगढ़/ अवलेश्वर
जिलेभरमें इन दिनों रबी की सिंचाई का कार्य चल रहा है। वहीं नहरों से पानी सप्लाई का कार्य शुरू होने के साथ ही नहरों को तोड़कर पानी चुराने की घटनाएं भी शुरू हो चुकी है। शनिवार रात को मचलना बांध की मुख्य नहर को क्षतिग्रस्त कर पानी चुराने के प्रयास में हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। जिससे अंतिम छोर के किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिला।
रविवार सुबह ग्रामीणों की इसकी जानकारी मिलने पर सिंचाई विभाग पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पुलिस जल संसाधान विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार मेनारिया, सहायक अभियंता मोहम्मद खान, नगर अध्यक्ष मदन लाल रैदास, उपसरपंच गोपाल सुथार मौके पर पहुंचे। सेलारपुरा मचलाना के किसानों को नहर नहीं तोड़ने के लिए पाबंद किया। वर्तमान में जिले के जाखम बांध, मचलाना बांध, हमचाखेडी, बरडिया बांध, बजरंगगढ़ बांध, गादोला, चाचाखेड़ी बांध से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जा रहा है, सिंचाई विभाग द्वारा नहरों के चालू होने से पूर्व आवश्यक रख-रखाव नहीं करने से अंतिम छोर तक किसानों को पानी नहीं मिल रहा है। नहर का पानी एक जगह जमा होने से रास्तों में रुक रहा है। जिससे किसान नहरों को तोड़कर पानी व्यर्थ कर रहे हैं।
प्रतापगढ़ से 15 किमी दूर हनुमान घाटी में बने मचलाना बांध की भराव क्षमता 10 मीटर है। लेकिन इस वर्ष कम बारिश के चलते 5-6 मीटर पानी ही भरा। वर्तमान में 1 से 2 मीटर पानी है। इस बांध से मचलाना, सेलारपुरा, नानणा, कंथार, राजपुरिया गांवों में सप्लाई किया जाता है।
मचलाना बांध में पानी की स्थिति
ग्रामीणों ने लगाए आरोप-प्रत्यारोप
मौके पर पहुंचे जल संसाधान विभाग के एक्सईएन जितेंद्र कुमार मेनारिया ने सेलारपुरा मचलाना गांव के नहर से जुडे़ ग्रामीणों को बुलाकार समझाइश की। इस पर सेलारपुरा गांव के भारत सिंह ने कहा मुख्य नहर से धोरे बना दिए जाएं तो नहर तोड़ने की घटनाएं नहीं होगी। वहीं मचलाना गांव के ग्रामीणों ने कहा कि यदि मुख्य नहर में धोरे बना दिए तो अंतिम छोर के किसानों तक पूरे दबाव से पानी नहीं पहुंच पाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि हथुनिया गांव के लोगों ने नहर के गेट के पास रेत के बैग डालकर पानी को रोक दिया। वहीं मचलाना के लोगों ने भी नहर में जगह-जगह बंध लगा दिए, जिससे पानी आगे नहीं जा पा रहा है। ग्रामीणों ने एक्सईएन को बताया