पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शीतलहर ने ठिठुराया, धरियावद में पारा 7 डिग्री पर

शीतलहर ने ठिठुराया, धरियावद में पारा 7 डिग्री पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | प्रतापगढ़-छोटीसादड़ी

प्रदेशमें कई स्थानों पर बारिश के बाद जिले के कई स्थानों में शीतलहर के कारण ठंड का असर बढ़ गया है। प्रतापगढ़, छोटीसादड़ी, धरियावद, अरनोद, पीपलखूंट उपखंड क्षेत्र में लोग ठंड के कारण देर सुबह तक घरों से बाहर नहीं निकल पाए। छोटीसादड़ी उपखंड क्षेत्र में एक खेत में उपज पर बर्फ जम गई। धरियावद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।

शीतलहर के कारण लोग गर्म ऊनी कपड़ों में लिपटे हुए नजर रहे हैं। सुबह सर्द हवाओं के कारण लोग घरों में बिस्तर में ही दुबके रहे। यह क्रम दोपहर 12 बजे तक रहा। रविवारीय अवकाश होने से लोगों ने घरों की छतों पर बैठ कर धूप का सेवन किया। अपरान्ह बाद गलन का असर अधिक हो रहा है। शाम को सड़कें जल्दी सुनी हो रही है। व्यापारी भी जल्दी प्रतिष्ठान बंद कर घरों की ओर रुख कर रहे हैं। ठंड के कारण लोग शाम को गांधी चौराहे पर गरमा-गर्म दूध जलेबी का रसास्वादन कर रहे हैं।

धरियावद : इस मौसम का सबसे सर्द दिन

धरियावद|मौसमके मिजाज में परिवर्तन से ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सर्दी के मौसम का सबसे कम दर्ज किया गया। अगले एक दो दिन में बादल छंटने से रात के पारे में और गिरावट हो सकती है।

रातेंअधिक सर्द

दिनके मुकाबले रातें अधिक सर्द है। शाम को गलन शुरू होती है जो रात होते ही अधिक हो जाती है। प्रतापगढ़ में रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा। इधर धरियावद में आलोक ऋतु वैधशाला प्रभारी के अनुसार अधिकतम तापमान 27 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

धरियावद में अलाव तापकर सर्दी से बचने का जतन करते लोग। फोटो: भास्कर