पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक संघ सीएम को देगा ज्ञापन

शिक्षक संघ सीएम को देगा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरियावद | राजस्थानपंचायतीराज शिक्षक संघ शाखा धरियावद की आवश्यक बैठक खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार मोची की अध्यक्षता एवं प्रतिबंधित जिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष इन्द्र सिंह बारहट के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में मनोज कुमार मोची ने बताया कि 2008 में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ही प्रतापगढ़ जिला बनाकर धरियावद को सम्मिलित किया था उसके पश्चात इस जिले पर प्रतिबंध लग गया। जिससे सम्बन्धित कर्मचारियों शिक्षकों से स्थानांतरण विकल्प पत्र नहीं भरवाए गए। तब से लेकर आज तक सारे शिक्षक इससे पीड़ित है। बैठक के दौरान प्रतापगढ़ जिले को प्रतिबंधित जिले से हटाते हुए दूसरे जिले के शिक्षको को उनके गृह जिलो में स्थानांतरण कराने के लिए प्रतापगढ़ को प्रतिबंधित क्षेत्र से हटाने की मांग की। शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को लसाडिय़ा में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौर पर ज्ञापन भी देगा।