वृद्ध की मौत
प्रतापगढ़| सदरबाजार में रविवार शाम को एक वृद्ध की मौत हो गई। उपनिरीक्षक तेजकरण सिंह ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड निवासी ललिता शंकर यादव (72) रविवार शाम को सदर बाजार क्षेत्र से गुजर रहा था। इस दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। एक जगह बैठने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसके परिजनों को बुला कर शव सुपुर्द किया।