पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुएं की मोटर चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, मोटर बरामद

कुएं की मोटर चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, मोटर बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुहागपुराथाना पुलिस ने मोटर चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व परेलिया नाला क्षेत्र में चोर कुएं से मोटर चुरा ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने हामाहोरा निवासी भंवरलाल पुत्र लालू मीणा तथा पठार निवासी शांतिलाल पुत्र उदा मीणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार की। उनके कब्जे से पुलिस ने मोटर भी बरामद की है। रतन सिंह ने बताया कि अरोपियों से और भी वारदातें खुलने की संभावना है।

प्रतापगढ़. गिरफ्तारआरोपी।