- Hindi News
- एनएच 113 पर निर्माण : दीनदयाल चौराहे पर 20 मिनट लगा जाम
एनएच 113 पर निर्माण : दीनदयाल चौराहे पर 20 मिनट लगा जाम
प्रतापगढ़| शहरके व्यस्ततम रहने वाले प्रतापगढ़- चित्तौडगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 113 पर काम चलने के कारण रविवार को सुबह 10.30 बजे एक ओवरलोड ट्राेला गिट्टी में फंस गया, जिससे 20 मिनट रोड जाम हो गया। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
शहर के दीनदयाल चौराहे से लेकर एसपी ऑफिस बगवास तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई। इसी दौरान एक टेम्पो ओवरटेक करने के दौरान खराब हो गया, जिससे दुपहिया वाहन निकलने की जगह भी नहीं बची। समाजसेवी हरीश जटिया ने बताया कि सुबह 10.30 बजे एसपी ऑफिस के आगे चित्तौड़गढ़ से रतलाम जा रहा ट्राेला रोड कार्य चलने से निर्माणाधीन रोड की गिट्टी में धंस गया। जिससे दोनों ओर लंबी कतारें लग गई। मौके पर मौजूद दौलत सिंह शक्तावत, नाना ठाकुर, राजू जाट, नरेंद्र जाट ने जेसीबी बुलाकर मार्ग खुलवाने में सहायता की। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद मार्ग खुल सका।