ब्लाॅक एवं नगर कांग्रेस की बैठक आज
ब्लाॅकनगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आगामी पंचायतराज चुनाव को लेकर सोमवार को अर्चना रिसोर्ट में बैठक होगी। नगर कांग्रेस महामंत्री रविप्रकाश ओझा ने बताया कि बैठक दोपहर 12 बजे होगी, जिसमें उदयलाल आंजना के पुन: प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बनने पर अभिनंदन किया जाएगा। ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष भागीरथ पाटीदार एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील मेहता ने बैठक में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सम्मिलित होने का आह्वान किया।