पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घट स्थापना होगी, आज से जलेगी अखंड ज्योत

घट स्थापना होगी, आज से जलेगी अखंड ज्योत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भक्ति,शक्ति आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि स्थापना गुरुवार को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। इसी के साथ नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हो जाएगी। सुबह से ही देवी मंदिरों भैरव मंदिरों में घट स्थापना का दौर शुरू हो जाएगा। इसके अलावा गली-मोहल्लों में बिराजित होने वाली देवी प्रतिमा की स्थापना भी शुरू होगी। इसी के साथ लोग अपने ईष्ट देवता को मनाने के लिए व्रत-उपवास के साथ पूजानुष्ठान शुरू करेंगे। नवरात्रि स्थापना के साथ ही गरबा पांडालों में शाम को डांडिया की खनक खनकेगी और सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

शहर में बुधवार को श्राद्ध पक्ष के अंतिम दिन सर्व पितृ अमावस्या पर लोगों ने घरों मे तर्पण कर पितरों को विदाई दी। श्रद्धा के अंतिम दिनों घरों में लोगों ने अपने पूर्वजों का तर्पण से श्रद्धा कर ब्राह्मणों को भोजन कराया। वहीं नवरात्रि की पूर्व संध्या पर बाजारों में घट स्थापना को लेकर लोग पूजन सामग्री मूर्तियां खरीदते देखे गए। शहर में नवरात्र उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शहर के प्रमुख शक्ति स्थानों में नवरात्र की अखंड ज्योतें जलाने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। विभिन्न दुर्गा उत्सव मंडलों द्वारा आयोजित नवरात्रि महोत्सव के लिए पांडाल सजावट के कार्यों को अंतिम रूप दिया गया। वहीं गरबा और महारास की तैयारियों के लिए लोगों ने तैयारियां पूरी हो चुकी है।

धरियावद।नगरके बस स्टैंड स्थित नाहरसिंह माता गरबा मंडल, हनुमान कॉलोनी आशापुरा माताजी मंदिर, प्रताप चौराहा गरबा मंडल, रेणिया मंगरी राजराजेश्वरी माताजी मंडल, अम्बामाता मंदिर तथा गाडरियावास स्थित होलीफला राधा कृष्ण मंदिर परिसर, नागलिया मोड़, जवाहरनगर, खुन्ता में गरबा महोत्सव का शुभारंभ होगा। गरबा पांडालों पर विशेष विद्युत सज्जा, बैठने की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था की गई।

वहीं गुरुवार को कार्यक्रम की शुरुआत को लेकर गरबा मंडल के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर आगामी नौ दिनों तक गरबा रास कार्यक्रम में आवश्यक जिम्मेदारी सौंपी गई। नवरात्रि स्थापना को लेकर गरबा मंडल के पदाधिकारियों के द्वारा बुधवार को बाजारों से कलश की खरीदारी कर ढोल नगाड़ों की थाप तथा आतिशबाजी करते हुए ले जाया गया।

H

H

प्रतापगढ़. किलापरिसर में बायण मां की शृंगारित प्रतिमा (बाएं) और नवरात्रा की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमगाता शहर का प्रमुख शक्तिपीठ राजरा