पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध विस्फोटक गोदाम हटाने की मांग

अवैध विस्फोटक गोदाम हटाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़| जिलेके टांडा गांव के लोगों ने बुधवार को कलेक्टर रतन लाहोटी को ज्ञापन सौंप कर गांव में एक व्यक्ति द्वारा स्थापित किए गए विस्फोटक सामग्री के गोदाम को हटाने की मांग की है। ग्रामीण नानूराम, सुखदेव, राकेश, ललित, देवीलाल, रामप्रसाद, गोवर्धन आदि ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि टांडा भैरु मगरी, टुकड़ा, बिहारा, मानपुरा, मजेसरिया, ढलमू, करमदीखेड़ा आदि गांवों के बीच घनी आबादी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने विस्फोटक सामग्री का गोदाम बना रखा है। यह व्यक्ति इन विस्फोटक सामग्री का पीपलखूंट, धरियावद, अरनोद, मोखमपुरा, दलोट ओर धोलापानी तक सप्लाई करता है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि गोदाम में रखी सामग्री के कारण कभी भी विस्फोट होने की संभावना है। उन्होंने कलेक्टर से अवैध गोदाम को हटाने तथा उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करवाने की मांग की है।