- Hindi News
- पीपलखूंट ब्लॉक के स्कूलों में निरीक्षण, मिली अनियमितता, सुधार के निर्देश दिए
पीपलखूंट ब्लॉक के स्कूलों में निरीक्षण, मिली अनियमितता, सुधार के निर्देश दिए
भास्कर न्यूज . प्रतापगढ़ | जिलाशिक्षा अधिकारी प्राशि लक्ष्मी चौबीसा ने मंगलवार को पीपलखूंट ब्लाॅक का सघन निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने सबसे पहले राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रुजडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की डायरी अपूर्ण पाई गई। गुणवत्ता स्तर में कमी दिखी। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी चौबीसा ने संस्था प्रधानों को शिक्षा के स्तर में सुधार करने, न्यून शैक्षिक स्तर के बच्चों के लिए विशेष नवाचारी प्रयास करने, एसएमसी एवं स्टाफ की मासिक बैठक में बच्चों के शैक्षिक स्तर पर चर्चा करने के निर्देश दिए। साथ ही कक्षा कक्ष की नियमित सफाई कराने, रसोई घर शौचालय को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। सभी संस्था प्रधानों के मिड डे मिल का भोजन मीनू के अनुसार देने और अर्द्धवार्षिक परीक्षा निकट होने से पाठ्यक्रम की पुनरावृति कराने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।