पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने केवीके में जानी खेती की उन्नत तकनीक

विद्यार्थियों ने केवीके में जानी खेती की उन्नत तकनीक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एशियनपेसिफिक कान्वेंट स्कूल के 28 विद्यार्थियों ने मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र बसाड़ का भ्रमण कर कृषि संबंधी तकनीकी जानकारी अर्जित की। केन्द्र की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रकाश पंवार ने विद्यार्थियों को केन्द्र की गतिविधियों जानकारी देते हुए केन्द्र के प्रमुख कार्य के बारे में बताया।

डॉ. पंवार ने सोयाबीन के घरेलू प्रसंस्करण उत्पाद इसमें उपस्थित उच्च प्रोटीन के महत्व की जानकारी दी। साथ ही घर आंगन में सब्जियां उगाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को केन्द्र की अजोला इकाई, वर्मी कम्पोस्ट इकाई, पोषण वाटिका का भ्रमण कराया। केन्द्र के शस्य वैज्ञानिक डॉ. योगेश कनोजिया ने रबी जायद में बोई जाने वाली प्रमुख फसलों की जानकारी देते हुए मृदा परीक्षण, फसल चक्र, जल एवं पोषक तत्व प्रबंधन के साथ-साथ फसलों में लगने वाले प्रमुख रोग एवं कीट प्रबंधन की जानकारी दी। इसके साथ ही डाॅ. कनोजिया ने स्कूल के छात्रों के कृषि सम्बन्धित पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। केंद्र के प्रसार वैज्ञानिक डाॅ. बलवीर सिंह बधाला ने विद्यार्थियों को कृषि के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारने और युवाओं के लिए कृषि के क्षेत्र में व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी। बागवानी वैज्ञानिक डाॅ. मदन लाल चौधरी ने फलोद्यान लगाने की प्रमुख विधियों की जानकारी दी। फल वृक्षों में लगने वाले प्रमुख रोग कीट के प्रबंधन की जानकारी भी दी।