पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपभोक्ता मंच में लगी लोक अदालत में 17 मामलों का हुआ निस्तारण

उपभोक्ता मंच में लगी लोक अदालत में 17 मामलों का हुआ निस्तारण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ | जिलाउपभोक्ता विवाद प्रतितोष मंच में 4 5 दिसबंर को लगी लोक अदालत में 17 मामलों का राजीनामा कर निस्तारण किया गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष मंच के अध्यक्ष के एल जोगी, सदस्य अनिल जैन, सदस्या मधु श्रीवास्तव के सानिध्य में 4 दिसंबर को लोक अदालत में 10 मामलों के निस्तारण हुए। 9 विद्युत मामलों में आपसी राजीनामा किया गया। विद्युत संबंधित मामलों में एवरेज बिल की अधिक वसूली, मन मर्जी से लोड बढ़ाकर अतिरिक्त राशि वसूलने, अधिक बिल देने के मामलों का निस्तारण दोनों पक्षों की आपसी सहमति से हुआ। वहीं एक प्रकरण नकली बीज देने से अंकुरण नहीं होने का भी निस्तारण किया गया। 5 दिसबंर की लोक अदालत में 7 मामलों का निस्तारण किया गया, जिसमें 6 मामले अरनोद, छोटीसादड़ी, धरियावद, प्रतापगढ़ के विद्युत संबंधित थे। 1 मामला नकली सीड का था, जिसमें आपसी सहमति से राजीनामा किया गया। विद्युत संबंधित मामलों में 1500 से 2500 रुपए तक जुर्माना वाद निस्तारण किए गए। वहीं नकली बीज में एक हजार रुपए परिवाद खर्च पर समझौता हुआ।