बांस से भरी गाड़ी पकड़ी, 2 गिरफ्तार
प्रतापगढ़ . शहरपुलिस ने अवैध रूप से बांस ले जाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूरजपोल चौकी प्रभारी तेजकरण सिंह ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिलने पर पुलिस ने यहां धमोत्तर दरवाजे के पास नाकाबंदी की। पुलिस ने बांस की लकड़ियों से भरी एक गाड़ी को रुकवाया। चालक के पास लकड़ी परिवहन संबंधी दस्तावेज भी नहीं थे। जिस पर पुलिस ने चालक उसके साथी गांछा गली निवासी भागीरथ गांछा हीरालाल गांछा को गिरफ्तार कर गाड़ी जब्त कर ली।