पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटीसादड़ी भी शामिल, अब पूरा जिला टीएसपी में

छोटीसादड़ी भी शामिल, अब पूरा जिला टीएसपी में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छोटीसादड़ीके लोग वर्षों से जिसके लिए संघर्ष कर रहे थे, आखिरकार मंगलवार को उन्हें वह खुशी मिल ही गई। सरकार द्वारा मंगलवार को छोटीसादड़ी को टीएसपी क्षेत्र में शामिल करने की घोषणा के साथ पूरे छोटीसादड़ी उपखंड क्षेत्र में दीवाली सा माहौल रहा। लोगों ने गांधी चौराहे पर एकत्रित होकर पटाखे छोड़े, मिठाइयां बांट एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। लोगों का कहना था अब छोटीसादड़ी के लोगों को सरकारी नौकरियों के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा तथा विकास को भी गति मिलेगी।

वर्ष 2008 में जिला बनने के बाद प्रतापगढ़ जिले की पांच में से चार तहसील टीएसपी क्षेत्र में सम्मिलित थी, जबकि छोटीसादड़ी को इससे वंचित किया गया था। छोटीसादड़ी को भी टीएसपी क्षेत्र में शामिल करने की मांग को लेकर स्थानीय लोग टीएसपी संघर्ष समिति वर्षों से इसके लिए संघर्ष कर रहे थे। सरकार द्वारा मंगलवार को ज्योहि छोटीसादड़ी नगर 24 ग्राम पंचायतों को टीएसपी में शामिल करने की घोषणा की गई। लोग चौराहे पर निकल आए तथा आतिशबाजी शुरू कर दी। शाम को गांधी चौराहे पर दीवाली सा माहौल नजर आया। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिल शुभकामनाएं दी तथा मुंह मीठा कराया। संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री, जनजाति मंत्री, विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व सांसद उदयलाल आंजना आदि जन प्रतिनिधियों का आभार जताया। इस अवसर पर समिति संयोजक रणजीतसिंह मीणा, उपाध्यक्ष हरलाल जटिया, प्रेमचंद्र मीणा, महामंत्री मनोहरसिंह मीणा, कोषाध्यक्ष उदयलाल मीणा, पूर्व कोषाध्यक्ष कारूलाल मीणा, प्रवक्ता मुकेश मीणा, कालाकोट पंचायत प्रमुख जगदीश प्रसाद मीणा, नारायण मीणा, संगठन मंत्री दामोदरलाल मीणा, दिनेश मीणा, सूरजमल मीणा, भंवरलाल रावत, हीरालाल मीणा, घीसालाल मेघवाल, हुकमी चंद, प्रकाश मीणा, सुखलाल मीणा, नरेंद्र यादव, जगदीश यादव, ओमप्रकाश मीणा, छोटीसादड़ी नगर पालिकाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महावीरसिंह कृष्णावत, महामंत्री मोतीलाल जणवा, पूर्व सरपंच रमेश गोपावत, पार्षद दुर्गादास तनवाणी, नगर भाजपा अध्यक्ष र|ेश कोठारी, उपाध्यक्ष सुरेश माली, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदनसिंह झाला, रामचंद्र माली, मंडल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, महामंत्री विक्रम कुमावत, मीडिया प्रभारी घनश्याम मेनारिया आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह नुकसान हो रहा था

छोटीसादड़ीउ