- Hindi News
- पीजी कॉलेज में मनाया स्वच्छ राजस्थान सप्ताह
पीजी कॉलेज में मनाया स्वच्छ राजस्थान सप्ताह
प्रतापगढ़ | राजकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छ राजस्थान सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत महाविद्यालय में विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 8 दिसबंर से 14 दिसम्बर 2014 तक स्वच्छता से जुड़े हुए विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा महाविद्यालय में किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में मुख्य द्वार से लेकर महाराणा प्रताप सर्किल तक सफाई की गई तथा कंटीली झाड़ियों और कचरे को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। इस स्वच्छता अभियान में स्वयं सेवकों के साथ-साथ महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी श्रमदान किया।