पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो गांवों में दबिश, मध्यप्रदेश का ईनामी आरोपी पकड़ा, पांच फरार

दो गांवों में दबिश, मध्यप्रदेश का ईनामी आरोपी पकड़ा, पांच फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसने वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान में तेजी लाते हुए मंगलवार अल सुबह अखेपुर गंधेर गांव में दबिश दी। भारी लवाजमे के साथ पुलिस ने इन दोनों गांवों में छह आरोपियों के घरों को खंगाला, जिसमें से मध्यप्रदेश के नीमच जिले में पांच हजार रुपए का ईनामी आरोपी हत्थे चढ़ गया। जबकि पांच अन्य अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे।

एसपी कालूराम रावत ने बताया कि जिले भर में विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को एएसपी रतन सिंह के नेतृत्व में छह थानाधिकारी शहर कोतवाल परबत सिंह, हथुनिया एसएचओ सवाई सिंह, सुहागपुरा एसएचओ रतन सिंह, रठांजना एसएचओ सत्यनारायण ओझा, अरनोद एसएचओ अंतर सिंह, तेजकरण सिंह के साथ भारी पुलिस बल ने अखेपुर में शोएब पुत्र गुलशेर खान, जानशेद पुत्र शेरनवाज खान, इंतखाब पुत्र पिरशेद खान तथा आजम पुत्र कय्यूम खान तथा गंधेर में एनडीपीएस के मामले में वांछित मनीष आंजना विजय सिंह के मकानों पर दबिश दी।

एसपी कालूराम ने बताया कि शोएब जानशेद हाल ही में एक मकान खाली कराने धमकी देने के मामले में फरार चल रहे हैं, जबकि इंतखाब मंदसौर में हत्या के मामले में तथा आजम नीमच में फायरिंग के मामले में फरार है। पुलिस आजम पुत्र कय्यूम खान को पकड़ने में सफल रही। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा भी किया लेकिन वे हाथ नहीं आए।