पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आशीष जैन बने उपजिला प्रमुख

आशीष जैन बने उपजिला प्रमुख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता पार्टी के आशीष जैन 9 मतों के अंतर से जीतकर जिला परिषद प्रतापगढ़ के उप जिला प्रमुख चुने गए। पंचायत समितियों में भाजपा के चार कांग्रेस का एक उप प्रधान निर्वाचित हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी रतन लाहोटी ने बताया कि उप जिला प्रमुख के लिए रविवार को जिला कलेक्ट्रेट के मीटिंग हाॅल में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। सुबह 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए। भारतीय जनता पार्टी से आशीष जैन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से केसरीमल मीणा ने नामांकन दाखिल किया। उसके बाद नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई। नामांकन वापस लेने की समय सीमा खत्म होने के बाद दोपहर एक बजे चुनाव प्रतीकों का आवंटन कर अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई। अपराह्न 3 बजे से मतदान शुरू हुआ। ठीक 3 बजे कांग्रेस के मदनसिंह ने पहला मत डाला। कांग्रेस के दो सदस्यों ने 3 बजकर 8 मिनट एक सदस्य ने 3 बजकर 32 मिनट पर मतदान किया। भाजपा के सभी 13 सदस्यों ने पौने चार बजे वोट डाला। उसके तुरंत पश्चात मतगणना कर परिणाम घोषित किया गया। भाजपा प्रत्याशी आशीष निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार केसरीमल को 9 मत से हराकर उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए। भाजपा के आशीष को 13 कांग्रेस प्रत्याशी केसरीमल को 4 वोट मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी लाहोटी ने 4 बजे नवनिर्वाचित उप जिला प्रमुख आशीष को शपथ ग्रहण करवाई। इस मौके पर नवनिर्वाचित जिला प्रमुख सारिका सहित अन्य जिला परिषद सदस्य मौजूद थे।

पंचायत समिति उप प्रधान निर्वाचन की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी रतन लाहोटी ने बताया कि प्रतापगढ़ पंचायत समिति में भाजपा की रागिनी 14, अरनोद में भाजपा की वंदना शर्मा 7, धरियावद में भाजपा के धर्मेंद्र छोटी सादड़ी में भाजपा के रमेश एक-एक मत के अंतर से उप प्रधान चुने गए। प्रतापगढ़ में 21 में से 20 मत पड़े जिनमें से भाजपा प्रत्याशी रागिनी को 17 कांग्रेस के जयप्रकाश को 3 मत मिले। अरनोद में भाजपा प्रत्याशी वंदना शर्मा को 11 कांग्रेस के प्रभुलाल को 4, छोटी सादड़ी में भाजपा के रमेश को 8 कांग्रेस के पूरणमल टांक को 7 मत मिले।

प्रतापगढ़ . उपजिलाप्रमुख बनने के बाद आभार व्यक्त करते आशीष जैन। इनसेट: अरनोदपंचायत समिति की उप प्रधान वंदना शर्मा।

पीपलखूंट में लॉटरी से हुआ फैसला

पीपलखूंटपंचायत समिति में उप प्रधान का चुनाव काफी रोचक रहा और हार-जीत का फैसला लॉटरी से हुआ। यहां कांग्रेस के मणिलाल को भाजपा के मनसुखलाल को बराबर सात-सात मत मिले। निर्दलीय उम्मीदवार संगीता के खाते में कोई वोट नहीं आया, जबकि एक वोट नोटा विकल्प में पड़ा। हार-जीत का निर्णय लॉटरी से हुआ, जिसमें कांग्रेस के मणिलाल विजयी घोषित किए गए।