पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्व हिंदू परिषद स्वर्ण जयंती पर निकली वाहन रैली

विश्व हिंदू परिषद स्वर्ण जयंती पर निकली वाहन रैली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वहिंदू परिषद की स्थापना के पचास साल पूरे होने पर रविवार को शहर के कृषि मंडी परिसर में हिंदू सम्मेलन हुआ। इससे पूर्व दशहरा मैदान से वाहन रैली की शुरुआत हुई। वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दोपहर 1 बजे कृषि मंडी पहुंची। जहां हिंदू सम्मेलन हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विहिप के केन्द्रीय सह मंत्री महंत रामस्वरूप महाराज ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिए हिंदुओं को संगठित होना होगा। तभी भारतीय संस्कृति की रक्षा हो सकेगी। वर्तमान में विदेशी ताकतें हिंदुओं को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। सभी को एक जाजम पर आकर हिंदुत्व की बात करनी होगी। देश में लव जिहाद जैसे संगठन के खिलाफ एकजुट होना होगा। तभी हिंदू सुरक्षित रह सकेगा। सम्मेलन में मोहन सेठिया ने समरसता के भाव पैदा करने पर जोर दिया। सम्मेलन को ओम प्रकाश मेनारिया ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य हिम्मत देवड़ा, मोहन सेठिया, नाहरसिंह सिसोदिया, रमेश बागड़ी, ओम शर्मा, रमणीक बोर्दिया, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौडग़ढ़ से कई पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

प्रतापगढ़. सम्मेलनको संबोधित करते विहिप पदाधिकारी। फोटो-भास्कर