- Hindi News
- हमारे जिला प्रमुख उप जिला प्रमुख एमए पास
हमारे जिला प्रमुख उप जिला प्रमुख एमए पास
भास्कर न्यूज . प्रतापगढ़ | पंचायतराज चुनाव 2015 में जिला परिषद पंचायत समिति सदस्यों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पास की अनिवार्यता के चलते इस बार नए चेहरे जीतकर आए। जिला प्रमुख बनी सारिका मीणा राजनीति में नया चेहरा है। हालांकि सारिका के ससुर नंदलाल मीणा जनजाति मंत्री है वहीं सास सुमित्रा मीणा चित्तौड़गढ़ की पूर्व जिला प्रमुख रह चुकी है। वहीं पति हेमंत मीणा पूर्व प्रतापगढ़ प्रधान वर्तमान में जिला परिषद सदस्य है। जिला प्रमुख सारिका मीणा की उम्र 31 वर्ष है और एमए पास है। हालांकि राजनीति में नया चेहरा है, लेकिन अनुभवी ससुर पति का लाभ मिलेगा। वहीं रविवार को निर्वाचित उपजिला प्रमुख आशिष जैन 30 वर्ष के हैं। आशिष जैन ने भी एमए किया है। राजनीति में आशिष नया चेहरा है। आशिष के दादा मगन लाल ओसतवाल चार बार भुंचडला के सरपंच रह चुके हैं। वहीं आशिष जैन की माता चंदन बाला 2005 से 2010 तक अरनोद पंचायत समिति सदस्य रह चुकी है। आशिष जैन के पिता संतोष जैन व्यवसायी है।
प्रतापगढ़ की उप प्रधान रागिनी कुंवर प|ी भूपेंद्रसिंह उम्र 37 वर्ष निवासी वरमंडल, 10 वीं पास है और राजनीति में नया चेहरा है। हालांकि रागिनी कुंवर के ससुर मांगु सिंह सिसोदिया भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हैं और राजनीति का लंबा अनुभव है। प्रतापगढ़ की प्रधान कारी मीणा प|ी मोतीलाल उम्र 23 वर्ष निवासी बमोतर 10 वीं पास है। इनकी कोई राजनीति पृष्ठभूमि नहीं है।
अरनोदप्रधान उप प्रधान दोनों महिलाएं : अरनोदपंचायत समिति की प्रधान उप प्रधान दोनों ही महिलाएं है। अरनोद की प्रधान सुमन मीणा पहली महिला प्रधान है, सुमन 31 वर्ष की है। बीए पास महिला है। सुमन मीणा हिंगलाट ग्राम पंचायत के मेवाडी गांव की रहने वाली है इनके पति गौतमलाल मीणा वर्तमान में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। सुमन मीणा ने अपना राजनीतिक जीवन 2005 में पंचायत समिति सदस्य के रूप में प्रारंभ किया। वहीं उपप्रधान वंदना शर्मा उम्र 29 वर्ष 12 वीं पास है। वंदना शर्मा के ससुर नरेन्द्र शर्मा राजनीति में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं जो बेड़मा ग्राम पंचायत के उप सरपंच रह चुके हैं।
छोटीसादड़ीप्रधान बीए पास : छोटीसादड़ीपंचायत समिति प्रधान महावीरसिंह कृष्णावत उम्र 42 वर्ष निवासी साटोला बीए पास हैं। तीन साल से भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, 1995 में पंचायत समिति सदस्य, 2005 में सरपंच, इसके बाद उपसरपंच भी रहे। वहीं कृष्णावत प|ी रेणु कुंवर पंचायत समिति सदस्य पिता रामसिंह कृष्णावत साटोला के सरपंच है। पंचायत समिति के उप प्रधान रमेश गोपावत की उम्र 41 वर्ष है और 10 वीं पास है। गोपावत वर्तमान में भाजपा ग्रामीण मंडल के कोषाध्यक्ष है।
धरियावदप्रधान उप प्रधान 10 वीं पास : पंचायतसमिति धरियावद के प्रधान रूपलाल मीणा उप प्रधान धर्मेंद्र जैन दोनों दसवीं पास है और दोनों राजनीति में नये चेहरे हैं। प्रधान रूपलाल मीणा की उम्र 46 वर्ष है। वहीं उप प्रधान धर्मेंद्र जैन उम्र 25 वर्ष है और राजनीति में नया चेहरा है।