पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पारसोला में निकाला जुलूस, आतिशबाजी की

पारसोला में निकाला जुलूस, आतिशबाजी की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धर्मगुरु की सालगिरह पर जुलूस के साथ हुए कई कार्यक्रम

बोहरासमाज के धर्मगुरु डा. सैयदना साहब की सालगिरह पर रविवार को जुलूस निकाला गया तथा बोहरा मस्जिद मेंं कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। बोहरा समाज के धर्मगुरु डा. सैयदना साहब की सालगिरह नए धर्मगुरु सैयदना मौलाना मुफद्ल सैफुद्दीन की उम्र दराजी की कामना को लेकर रविवार को शहर में बोहरा समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। जुलूस दोपहर को बोहरा मस्जिद से शुरू हुआ जो बावड़ी मोहल्ला, सूरजपोल, गांधी चौराहा, सदरबाजार, माणक चौक, सालमपुरा होकर बोहरा गली पहुंचा। जुलूस में सबसे आगे समाज का बैंड चल रहा था, जो मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। जुलूस में लाेग नारे लगाते चल रहे थे। जुलूस का शहर में कई जगह स्वागत किया गया। गांधी चौराहा पर नगर परिषद के उप सभापति रमेश मीणा, पार्षद लक्ष्मण बुलचंदानी सहित परिषद स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर बोहरा समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

छोटीसादड़ी | दाउदीबोहरा समाज ने धर्मगुरु डॉ. सैयदना साहब मो. आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन का जन्म दिन उत्साह से मनाया। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर के प्रमुख मार्गों से धूमधाम से जुलूस निकाला। जुलूस मोहम्मदिया माध्यमिक विद्यालय से शुरू हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्ग बड़ीसादड़ी दरवाजा, सदर बाजार, प्रताप चौक, गांधी चौराहा, नृसिंह मंदिर चौक, पाटीदार चौक होते हुए बुरहानी मस्जिद पर पहुंच कर समाप्त हुआ। जहां समाज के लोगों ने नमाज अता कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी। रात्रि में नमाज अदा करने के बाद उदयपुर से सैयदना सा. के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाजजनों को मस्जिद में दिखाया गया। जुलूस में सबसे आगे वाहनों पर सवार युवा, ऊंट, घोड़ों पर सजे धजे बैठे सवार, ऊंट गाड़ी में बैठे सजे धजे बच्चे, बच्चों की साइकिल रैली, भव्य आतिशबाजी के साथ स्काउट बैंड के सदस्य अपना प्रदर्शन करते चल रहे थे। बाद में सजी धजी बग्गी में समाज के आमिल सा. शेख या हया भाई सवार थे। जुलूस में बच्चें, बुजुर्ग, अंजुमन सैफी जमात के सदस्य, युवा विभिन्न कमेटियों के सदस्य सभी कौमी लिबास में शामिल होकर कतार बद्ध चल रहे थे। स्काउट बैंड के सदस्यों ने गांधी चौराहा पर आकर्षक सलामी दी।

पारसोला. धर्मगुरु के जन्म दिवस के अवसर पर गांव में जुलूस निकालते बोहरा समाज के लोग।

छोटीसादड़ी . बोहरासमाज द्वारा निकाला गया जुलूस।