पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 59 वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ समापन

59 वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें चल रही छह दिवसीय राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानुप्रतापसिंह राणावत विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनसिंह, पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष सुरेंद्र चंडालिया, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष उदयलाल अहीर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नपा अध्यक्ष ओम प्रकाश ओझा ने की। इस अवसर पर प्रतियोगिता संयोजक जिला शिक्षा मांगीलाल चंदेल ने कहा कि हार में ही जीत के बीज छुपे होते हैं। असफलता जीत का मंत्र दे जाती है। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक कलेक्टर रतन लाहोटी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भानुप्रताप सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।

इनकों को मिली ट्रॉफी

कार्यक्रममें छात्र वर्ग में विजेता रही अजमेर छात्रा वर्ग में विजेता रही जयपुर की टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके बाद उप विजेता रही छात्र वर्ग में जयपुर की टीम छात्रा वर्ग टौंक की टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अलाव व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रथम स्थान पर अजमेर के समीर रहे। द्वितीय स्थान पर हेम्या ज्योति अजमेर को ट्रॉफी प्रदान की। इसी प्रकार छात्रा वर्ग में व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रथम रही नंदिनी नागौरी जयपुर द्वितीय रहे मन्नत जोशी जयपुर को ट्राफी प्रदान की गई। इसके अलावा तृतीय, चतुर्थ, पंचम स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। गया। कार्यक्रम के दौरान रिंकू शर्मा, अंजु कुमावत, अमन सुथार ने मयूर नृत्य कर रंगारंग प्रस्तुतियां दी।

प्रतापगढ़ . राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी।