- Hindi News
- इधर, दलोट में 7 दिन से सफाईकर्मी हड़ताल पर
इधर, दलोट में 7 दिन से सफाईकर्मी हड़ताल पर
रोष : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में समस्याओं को लेकर नगर परिषद पहुंची महिलाएं, बोलीं- समाधान नहीं होता
नलकूप खराब, 9 इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित
ट्यूबवेल खराब, पार्क में गाजर घास उगी और नालियों की सफाई नहीं होती
ग्रामपंचायतदलोट में 9 सितंबर से मानदेय बढाने को लेकर सफाई कर्मी हड़ताल पर चल रहे जिसके चलते गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए। सोमवार को सफाई कर्मियों ने मानदेय बढाने को लेकर सरपंच को ज्ञापन भी दिया। लेकिन स्थिति जस की तस ही है।
ज्ञापन में सफाई कर्मियों ने बताया की ग्राम पंचायत में 7 सफाई कर्मचारी लगे हुए हैं। विगत 20 साल से 1 हजार रुपए प्रति माह के हिसाब से मानदेय दिया जा रहा है, वह काफी कम है।
सफाई कर्मियों ने तीन हजार रुपए प्रति माह मानदेय करने और सफाई कर्मियों की संख्या सात से बढ़ाकर 12 करने की मांग की। इधर ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण गांव में गंदगी फैल रही है। नालियों का गंदा पानी रोड पर बह रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में रमेश, कमल, भरत, जितेंद्र, संजू गोसर, संतोष, मनोहर आदि मौजूद थे।
छोटीसादड़ी | पालिकामुख्यालय पर प्रताप चौक स्थित पुरानी बावड़ी पर लगा पालिका नलकूप गत चार दिनों से खराब होने से क्षेत्र में होने वाली जलापूर्ति बाधित हो रही है। इससे लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने पालिका प्रशासन से नलकूप शीघ्र चालू करवाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि शहरी जलप्रदाय योजना के तहत नगर के नलों से पांतरे जलापूर्ति की जा रही है। इधर नलकूप की खराबी से खासकर महिलाओं बच्चों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। लोगों को अन्य नलकूपों हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। साथ ही मजबूरन टैंकरों से भी पानी डलवाना पड़ रहा है।
इनक्षेत्रों को नहीं मिल रहा पानी
पालिकानलकूप के खराब होने से बावड़ी के पास लगी टंकी, मराठा गली, चारभुजा मंदिर मार्ग, लखारा चौक में लगी टंकियों से जलापूर्ति की जा रही है। इसी ट्यूवबेल से नली के माध्यम से नृसिंह मन्दिर पर प्याऊ, पाटीदार चौक, मस्जिद के पीछे, नागौरी मोहल्ला, प्रताप चौक क्षेत्र में जलापूर्ति हो रही है।
^मुझे आज पता चला है। मैंने ठेकेदार को कह दिया है, नलकूप को शीघ्र दिखवाकर सही कराया जाएगा। श्यामसुंदरअग्रवाल, प