न्यूज़ इन बॉक्स
उदयपुर से सात डॉक्टरों के तबादले
उदयपुर | राज्यसरकार ने सोमवार को जिले के सात डॉक्टरों के भी तबादला आदेश जारी किए हैं। इसमें सैटेलाइट अस्पताल हिरणमगरी से डॉ. अमरसिंह चौधरी को आरके हॉस्पिटल राजसमंद, डॉ. ओम प्रकाश कुलदीप को चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा लगाया गया है। डबोक से डॉ. डी.एस. राव को टीबी क्लिनिक, उदयपुर, सराड़ा बीसीएमओ डॉ. आबिद हुसैन को चित्तौड़गढ़ के डूंगला, डॉ. पीयूष सोनी को कुराबड़ से सैटेलाइट हिरणमगरी, डॉ. अक्षय धावडिय़ा को बारापाल से सैटेलाइट हिरणमगरी, डॉ. सुधीर यादव को चांदपोल सैटेलाइट से सराड़ा तबादला किया गया है।
पर्यावरणशुद्धि के लिए यज्ञ
छोटीसादड़ी | खेड़ीआर्यनगर गांव के आर्यजनों द्वारा पर्यावरण शुद्धि के लिए रोजाना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन किया जा रहा है। जिसमें आर्यजन उत्साह से शामिल हो रहे हैं। आर्य समाज मंत्री ताराचंद पाटीदार ने बताया कि पर्यावरण शुद्धि के लिए आर्य समाज की ओर से 24 सितम्बर अमावस्या से गांव के कृष्ण मन्दिर पर प्रतिदिन हवन किया जा रहा है। जिसमें आर्य समाज अध्यक्ष भैरूलाल पाटीदार, प्रभुलाल पाटीदार, सुरतराम पाटीदार, जगदीशचंद्र पाटीदार, नेत्रमल, मांगीलाल, गोपाललाल, सुरेशचंद्र, मनोहरलाल, शोभालाल पाटीदार सहित कई बुजुर्ग, युवा बच्चे भाग ले रहे हैं। पाटीदार ने बताया कि इसे पूर्व भी 10 फरवरी से आज तक आने वाली प्रत्येक अमावस्या, पूर्णिमा धार्मिक त्योहारों पर भी गांव के आर्यजनों की ओर से हवन कर पर्यावरण शुद्धि के साथ गांव में सुख समृद्धि शांति की कामना की गई।
नलवामें रात्रि चौपाल आज
धरियावद | प्रतापगढ़जिले की धरियावद पंचायत समिति अंतर्गत नलवा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मंगलवार को शाम 6.30 बजे रात्रि चौपाल होगी। कलेक्टर रतन लाहोटी इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में जनसुनवाई करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
दुरस्थशिक्षा का शिविर लगा
प्रतापगढ़ | वर्धमानमहावीर खुला विश्वविद्यालय की ओर से दुरस्थ शिक्षा के प्रचार-प्रसार जागरूकता के लिए पीजी कॉलेज में निशुल्क सहायता शिविर लगाया गया। विद्यार्थियों को दुरस्थ शिक्षा के विभिन्न संकाय के डिग्री डिप्लोमा के बारे में जानकारी दी जा रही है। शिविर में पीजी, यूजी, डिप्लोमा, प्रमाण पत्र कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रवेश लेने के लिए 10 अक्टूबर अंतिम तिथि है।