पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता का संदेश देने रथ रवाना

स्वच्छता का संदेश देने रथ रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयस्वच्छता जागरूकता सप्ताह के तहत सोमवार को स्वच्छता का संदेश देने रथ रवाना किया गया। पंचायत समिति सभागार में पंचायत समिति सदस्य एवं सरपंचों की कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें स्वच्छता विषयक जानकारी दी गई एवं निर्मल भारत अभियान के तहत संपूर्ण क्षेत्र में खुले में शौच की प्रवृत्ति को रोकने के लिए कार्य योजना पर मंथन किया गया।

विकास अधिकारी दिलीप मेहता ने बताया कि इस दौरान प्रत्येक गांव में कचरे के ढेरों को हटवाने नालियों की सफाई जनसहयोग के माध्यम से कराने का प्रस्ताव लिया गया। इसी क्रम में स्वच्छता एवं निर्मल भारत अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए पंचायत समिति कार्यालय से जिला प्रमुख बद्रीलाल पाटीदार, कलेक्टर रतन लाहोटी, प्रधान हेमंत मीणा ने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वच्छता रथ 2 अक्टूबर तक सभी 42 ग्राम पंचायतों के प्रत्येक ग्राम में जाकर स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा।

स्वच्छता सप्ताह के दौरान सभी उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी जिसमें प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 2 अक्टूबर को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्कूल बच्चों की स्वच्छता दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा।

अरनोद .झाडू़ निकालकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते उपखंड अधिकारी।