- Hindi News
- कृमि नियंत्रण के लिए अभियान शुरू, 13 फरवरी तक देंगे डीवर्मिंग दवा
कृमि नियंत्रण के लिए अभियान शुरू, 13 फरवरी तक देंगे डीवर्मिंग दवा
राष्ट्रीयकृमि नियंत्रण दिवस का शुभारंभ मंगलवार को कलेक्टर रतन लाहोटी ने नई आबादी स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल, सूरजपोल में बच्चों को दवा पिलाकर की। मिड डे मील सत्र के बाद स्कूल एवं आंगनवाड़ी के नौनिहालों को पेट के कीड़े मारने वाली दवा एल्बेंडाजोल दवा दी गई। वंचित रह गए बच्चों को 11 से 13 फरवरी तक घर-घर जाकर दवा दी जाएगी।
इस मौके पर कलेक्टर रतन लाहोटी ने कृमि नियंत्रण के लिए जागरूकता को जरूरी बताया। उन्होंने राजकीय संस्थानों में साफ-सफाई एवं शौचालय निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन दिमाग निवास करता है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस अभियान से कोई भी बच्चा वंचित नहीं रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी बैरवा ने सभी अध्यापकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तान मिर्गी से पीड़ित एवं अस्वस्थ बच्चों को यह दवा देने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि यह दवा बिल्कुल सुरक्षित है फिर भी कुछ बच्चों में उल्टी या पेट दर्द हो सकता है जो अपने आप ठीक हो जाता है। अगर कुछ दिक्कत होती है, तो ब्लॉक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रेपिड रेस्पांस टीम तैयार है।
ये अधिकारी भी हुए शामिल
जिलाप्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेश कुमावत, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतन जैन, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कैलाश जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक लक्ष्मी चौबीसा, जिला आशा समन्वयक डॉ. कौशल, जिला औषध स्टोर इंचार्ज मनोज पासवान, विद्यालय के अध्यापक, अन्य स्टाफ आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महिपाल सिंह चौहान ने किया।
1 से 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र पर डिवर्मिंग दवा दी गई। 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली 2 से 5 वर्ष के बच्चों को पूरी गोली दो चम्मच के बीच तोड़कर एक गिलास पानी में घोलकर पोषाहार के बाद पिलाई गई। किसी भी बच्चे को खाली पेट दवा नहीं दी गई। मिर्गी अन्य किसी बीमारी से पीड़ित बच्चों को दवा नहीं देनी है। डिवर्मिंग दवा पूर्णतया सुरक्षित है फिर भी बच्चों में हल्के दुष्प्रभाव होने पर 104 सेवा का उपयोग किया जा सकता है।
प्रतापगढ़ . डीवर्मिंगकी दवा पिलाकर अभियान को शुरू करते हुए कलेक्टर रतन लाहोटी। फोटो : भास्कर