- Hindi News
- केलूपोश मकान में आग, हजारों के सामान जले
केलूपोश मकान में आग, हजारों के सामान जले
दलोट |मोहेड़ा ग्रामपंचायत के डोराना गांव में मंगलवार को 7 बजे बंद कवेलूपोश मकान में आग लगने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। डोराना गांव के जयसिंह पुत्र गोपाल सिंह के कवेलुपोश मकान में सुबह जयसिंह का पुत्र नेपाल सिंह घर बंद कर प्रतापगढ़ काम के लिए निकला। पीछे से करीब 8 बजे के आसपास घर से धुआं निकलता देखकर पड़ोसियों ने जयसिंह को इसकी सूचना दी। जयसिंह ने ग्रामीणों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मकान में रखी 5 बोरी गेहूं, 15 हजार नगद, वाशिंग मशीन, फ्रीज, 2 पंखे, टीवी, डीवीडी, घरेलू आटा चक्की, तीस बिस्तर, पानी की मोटर, दो कुलर खाद्य सामग्री जलकर राख हाे गई। बताया गया कि 2 लाख 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ। आगजनी की सूचना सरपंच पटवारी को दी। इस पर पटवारी सुबचंद ने मौका मुआयना कर पर्चा बनाया।