पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूली बच्चों ने बड़ों को दिया पेयजल संरक्षण का संदेश

स्कूली बच्चों ने बड़ों को दिया पेयजल संरक्षण का संदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चोंने पेयजल संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने इस पर जागरूकता के लिए रैली निकाली। इसमे सैकड़ों विद्यार्थी शामिल हुए। रैली के दौरान बच्चे हाथों में तख्तियां लिए पेयजल संरक्षण के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग प्रतापगढ़ की ओर से पेयजल संरक्षण कार्यक्रम को लेकर यह आयोजन किया गया। राउमावि धरियावद द्वारा पेयजल संरक्षण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को तहसीलदार शान्तिलाल जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली से पूर्व विद्यालय परिसर में सभा का आयोजन किया गया। इसमें तहसीलदार शान्तिलाल जैन ने जल की महता को बताते हुए कहा कि आज के युग के हिसाब से पानी की हमें अभी से बचत करनी होगी। क्योंकि दिन प्रतिनिधि पानी की कमी होती चली जा रही है। अगर इसी प्रकार पानी की कमी होती चली जाएगी तो आने वाले समय में पानी भी भारी पैसों से खरीदना पड़ेगा। आप और हम सभी को मिलकर जागरूकता का संदेश देते हुए पानी की कीमत के बारे में बताना होगा। उन्होंने कहा कि आज लोग पानी को बिना उपयोग कर भारी मात्रा में व्यस्त करते जा रहे हैं। इसके चलते आने वाले समय में पानी के लिए लोगों को तरसना पड़ सकता है।

संरक्षण का संदेश देने के लिए प्रतियोगिताएं होंगी

कार्यक्रमके दौरान संबंधित संस्था प्रधान अल्का वैष्णव ने बताया कि पेयजल संरक्षण के लिए आगामी सप्ताह में पेयजल संरक्षण से संबंधित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जागरूकता के लिए विद्यालय के 5-5 बच्चों की टीम गठित कर लोगों के घर-घर सम्पर्क किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रवीणसिंह भाटी, विजय कुमार चावड़ा, भगवतीलाल सोनी, खेमकरण बेरवा, कुलदीप खराड़ी, नरेश मेघवाल, प्रमीला लोड़ा, हेमलता जैन, आशा बरांड़ा, भंवरलाल माहेश्वरी भी उपस्थित थे।

धरियावद . पेयजलसंरक्षण की जागरूकता रैली को हरी झंडी िदखाकर रवाना करते हुए तहसीलदार शािन्तलाल जैन।