- Hindi News
- तीरंदाजी में कमलेश, 100 मीटर दौड़ में मोनिका मीणा प्रथम
तीरंदाजी में कमलेश, 100 मीटर दौड़ में मोनिका मीणा प्रथम
प्रतापगढ़| स्थानीयआवासीय जनजाति विद्यालय में मंगलवार को जनजाति छात्रा-छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुई। कार्यक्रम प्रभारी शारीरिक शिक्षक धर्मचन्द जैन ने बताया कि तीरंदाजी 30 मीटर में प्रथम कमलेश मीणा, द्वितीय दीपक मइड़ा रहे। 40 मीटर दूरी में कमलेश मीणा प्रथम नानका मीणा आवासीय विद्यालय द्वितीय रहे। वॉलीबॉल में प्रथम आवासीय विद्यालय तथा द्वितीय खेल छात्रावास रहा।
इसी प्रकार कबड्डी में प्रथम खेल छात्रावास द्वितीय आवासीय विद्यालय रहे। छात्रा वर्ग में 100 मीटर दौड़ में मोनिका मीणा प्रथम द्वितीय राधा मीणा रही। 400 मीटर दौड़ में प्रथम सुगना मीणा, द्वितीय लक्ष्मी मीणा रहीं। 1500 मीटर दौड़ में प्रथम लक्ष्मी मीणा, द्वितीय अनुसुया मीणा रही। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ कौशिक कुमार जैन के मुख्य आथित्य में हुआ। इस दौरान शारीरिक शिक्षक महेशसिंह जाड़ावत गोविन्द दुबेला भी उपस्थित थे। सभी प्रतियोगिताएं आवासीय विद्यालय के व्याख्याता आशुराम मीणा, खेल छात्रावास प्रतापगढ़ के कोच सूरजमल मीणा के निर्देशन में हुई। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक धर्मचन्द जैन ने किया।
प्रतापगढ़ . ब्लॉकस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी के लिए जोर लगाते खिलाड़ी।