नौ दिवसीय महारूद्राभिषेक की हुई शुरुआत
प्रतापगढ़ |ब्रह्म ज्योति वैदिक गुरुकुल की ओर से महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय रुद्राभिषक की शुरुआत सोमवार को दीपेश्वर महादेव में की गई। गुरुकुल आचार्य पंडित दिनेश द्विवेदी ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 9 से 12 बजे तक दोपहर 2 से 5 बजे तक प्रतिदिन अभिषेक पंचाक्षरी मंत्र जाप किए जाएंगे। नौ दिनों में 12 लाख पंचाक्षरी किए जाएंगे।