पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक लाख 35 हजार लोगों को पिलाया काढ़ा

एक लाख 35 हजार लोगों को पिलाया काढ़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरियावद के स्कूलों में 1500 बच्चों को पिलाया

तीनों स्वाइन फ्लू रोगी स्वस्थ, सतर्कता से हम संभल गए

जिलेमें स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिले तीनों मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। तीनों ही रोगियों को परिजन घर लेकर गए हैं। हाल ही में चिन्हित ढाई वर्षीय बालिका को भी स्वास्थ्य लाभ के बाद परिजन उसे प्रतापगढ़ लेकर गए हैं। आम लोगों ने सावधानी बरती और प्रशासन ने भी चुस्ती दिखाई तो जिले में स्वाइन फ्लू को फैलने से रोक दिया गया। जिले भर में करीब सवा लाख लोगों को काढा भी पिलाया जा चुका है। हालांकि, पूरे संभाग में अभी भी खतरा बना हुआ है। इसीलिए चिकित्सा विभाग की टीम पूरे जिले में मुस्तैद है। 16 टीमें नगर परिषद क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे करने के साथ ही लोगों को इस बीमारी से नहीं डरने समय पर उपचार लेने के लिए प्रेरित कर रही है।

शहर के नाकोड़ा नगर भैरव विहार कॉलोनी में एक महिला को स्वाइन फ्लू हुआ था। कुछ समय बाद ही एक और व्यक्ति पॉजीटिव मिला था। गत 6 फरवरी को ढाई वर्षीय बालिका स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मिलने से जिले में इसकी संख्या बढ़ कर तीन हो गई। तीनों ही चिन्हित रोगियों को समय पर उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सीएमएचओ डा. ओपी बैरवा ने बताया कि तीनों ही मरीजों की हालत में सुधार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है तथा अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। पूरे शहर में सर्वे के बाद सर्दी, जुकाम से पीडित रोगियों को दवाइयां भी वितरित की जा चुकी हैं।

कृषि मंडी क्षेत्र में क्वाथ वितरण आज

कृषि उपज मंडी व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयुर्वेदिक विभाग की ओर निर्मित काढा वितरण बुधवार को किया जाएगा। प्रवीण कुमार बोबडा ओमप्रकाश राठौर ने बताया कि सुबह 11 बजे से कृषि मंडी क्षेत्र में दो हजार लोगों को काढा लक्ष्य रखा गया है। वहीं धमोतर दरवाजा क्षेत्र में प्रतापगढ़ जिला विकास जन संघर्ष समिति के महामंत्री राजेंद्र खत्री के नेतृत्व में काढा वितरण कार्यक्रम तीन दिन से जारी है।

रठांजना| आयुर्वेदविभाग ग्रामीणों के सहयोग से राजकीय आर्दश उमाविद्यालय परिसर में बुधवार को गाढा वितरण किया जाएगा।

ये बरतें सावधानी

डॉ.एम के स्वामी ने बताया कि खांसते या छींकने के समय अपने मुंह नाम को रूमाल से ढंककर रखें, अपनी नाक, आंखें मुंह को छूने के बाद और पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धोएं। खासी, बहती नाक, बुखार जैसे लक्षण फ्लू के लक्षणों से प्रभावित लोगों से दूरी बनाए रखें। भरपूर नींद लें और डॉक्टर से निरंतर सम्पर्क में रहें। खूब पानी पीएं पोषक भोजन खाए तथा घर के दरवाजों के हैंडल, कीबोर्ड, मेज को साफ रखें। स्वाइन फ्लू से बचना ही सबसे बड़ा उपाए है।

संभाग में कहां कितने स्वाइन फ्लू पॉजिटिव

राजसमंद26

बांसवाड़ा 27

डूंगरपुर 6

चित्तौड़गढ़ 23

प्रतापगढ़ 3

उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में 27 पॉजिटिव भर्ती हैं। संभागभर के मरीज यहीं आते हैं।

प्रतापगढ़ | जिलेभरमें आयुर्वेद विभाग की ओर से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और मौसमी बीमारियों स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए विगत एक सप्ताह में अब तक 1 लाख 35 हजार सात सौ 76 लोगों को क्वाथ का वितरण किया जा चुका है। जिला आयुर्वेदिक विभाग कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. भगवान सिंह सिसोदिया ने बताया कि जिला अायुर्वेदिक अधिकारी किशोर पाठक के निर्देशन क्वाथ वितरण कार्य जिलेभर जारी है। मंगलवार को पांचों ब्लॉक में 3959 लोगों का सर्वे किया गया और 18818 लोगों को क्वाथ पिलाया गया। 7786 लोगों को स्वाइन फ्लू की जानकारी सावधानियों के बारे बताया गया। वहीं, 58 विद्यालयों में स्वास्थ्य शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई। 12 हजार तीन सौ 78 विद्यार्थियों को काढा पिलाया गया। इधर, राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय चूपना में मंगलवार को काढ़ा वितरित किया गया। इसमें आयुर्वेदिक डाॅ. राधेश्याम गायरी टीम ने मंगलवार को ग्राम पंचायत चूपना में सरपंच राजेश कटारा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा वितरित किया। इधर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अचलपुर में भी मंगलवार को छात्र-छात्राओं को काढ़ा पिलाया गया। इस दौरान सरपंच शंकरलाल मीणा विद्यालय के सभी अध्यापक आदि मौजूद थे।

जलोदाजागीर | गांवमें मंगलवार को बस स्टैंड पर आयुर्वेदिक काढा पिलाया गया। काढ़ा वितरण में डॉ. दुष्यंत तिवारी, डॉ.राजेश चन्द रेगर, भैरूलाल जैन,पूर्व प.स.सदस्य प्रकाश सिंह राणावत, राजेंद्र सिंह राणावत, गोपीलाल मीणा, तहसील उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राणावत, केसर सिंह राणावत, लक्ष्मीलाल जणवा पप्पू सेन, सत्यनारायण सेन, आदि ने सहयोग प्रदान किया।

धरियावद . केसरियावादमें बच्चों को काढा िपलाते हुए।