पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 दिन में 16 हजार लोगों को पिलाया आयुर्वेदिक काढा

5 दिन में 16 हजार लोगों को पिलाया आयुर्वेदिक काढा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहले 2 में स्वाइन फ्लू के टेस्ट की जरूरत ही नहीं, तीसरे में हों भर्ती

स्वाइन फ्लू का एक और केस, ढाई साल की बच्ची पॉजिटिव

प्रतापगढ़में स्वाइन फ्लू का एक और केस पॉजिटिव मिला है। शहर के धानमंडी क्षेत्र में ढाई साल की बालिका पॉजिटिव मिली। इसके बाद प्रशासन ने 2530 घरों का सर्वे किया और 50 से अधिक लोगों को दवाइयां दी गईं। चिकित्सा विभाग द्वारा हाई अलर्ट के बावजूद एक के बाद एक अब तक तीन मामले सामने चुके हैं।

रविवार रात को उदयपुर से जानकारी मिलने के बाद प्रतापगढ़ सीएमएचओ के निर्देशन में चिकित्सा विभाग की टीम फिर पीड़ित बालिका के घर पहुंची तथा सर्वे शुरू कर रिश्तेदारों पड़ोसियों को दवाइयां वितरित की। बालिका के परिजन इस जानकारी के बाद उसे सोमवार तड़के ही अहमदाबाद लेकर रवाना हो गए। इस बालिका का स्थानीय डॉक्टर से ही ईलाज चल रहा था। गत 6 फरवरी को बालिका के बलगम का सैंपल लेकर जांच के लिए उदयपुर भेजा गया था। दो दिन बाद रविवार को उदयपुर से संयुक्त निदेशक का फोन आया था तथा उक्त बालिका को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।

} हल्का बुखार, खांसी, गले में दर्द।

}दवा और फ्लू के टेस्ट की जरूरत नहीं।

}घर के बाहर नहीं निकलें और एहतियात के तौर पर डॉक्टर को दिखा सकते हैं।

तेज बुखार, सांस में परेशानी, छाती में दर्द, ब्लड प्रेशर में उतार चढ़ाव, नाखून नीले, थूक में खून। इन लक्षणों के आने पर तुरंत टेस्ट कराएं। डॉक्टर की सलाह से तुरंत अस्पताल में भर्ती हों।

बी-2 कैटेगरीमें भी तेज बुखार, गले में तेज दर्द होता है। यह गर्भवती महिलाओं, लंग्स, हार्ट, कैंसर, लीवर, किडनी पेंशेंट के लिए है। इसमें मरीजों को दवा के साथ डॉक्टर की सलाह से िवशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

बी-1 मेंतेज बुखार, गले में तेज दर्द और खराश। इसमें टेमी फ्लू दवा ले सकते हैं।

प्रतापगढ़ . स्वाइनफ्लू का तीसरा मामला सामने आने के बाद चिकित्सा विभाग और अधिक अलर्ट हो गया है। सोमवार को पूरे शहर में सर्वे किया गया।

भास्कर न्यूज | प्रतापगढ़/अवलेश्वर

शहरमें पन्नाधाय विकास संस्थान जिला आयुर्वेदिक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विगत पांच दिनों से मौसमी बीमारी स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए शहर में सोमवार को निजी सरकारी स्कूलों के बच्चों को काढा पिलाया गया। पांच दिनों में 60 हजार लोगों को आयुर्विदक काढ़ा पिलाया जा चुका है। पन्नाधाय विकास संस्थान की माया शर्मा पूर्णिमा शर्मा ने बताया कि कई सवाज सेवी इसमें सहयोग कर रहे हैं। इधर, अवलेश्वर के निकटवर्ती गांव असावता में रामावि में सोमवार को आयुर्वेदिक काढे का वितरण किया गया।

प्रधानाध्यापक रामबाबू पाटीदार ने बताया कि आयुर्वेदिक चिकत्सा अधिकारी कमल कांत शर्मा के निर्देशन में आयुर्वेदिक काढे का वितरण किया गया।

आजयहां होगा काढा वितरण

शहरमें मंगलवार को कृषि मंडी रोड इलाके में आयुर्वेदिक काढे का वितरण किया जाएगा। वहीं चूपना में आयुर्वेदिक विभाग की ओर से ग्राम पंचायत भवन में सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक काढा पिलाया जाएगा।