- Hindi News
- महाशिवरात्रि मेले में आएंगी मिस इंडिया रहीं नेहा, सुनील पाल गुदगुदाएंगे
महाशिवरात्रि मेले में आएंगी मिस इंडिया रहीं नेहा, सुनील पाल गुदगुदाएंगे
नगरपरिषद की ओर से प्रस्तावित 39 वें महाशिवरात्रि मेले में कई आकर्षण होंगे। राजस्थानी आर्केस्ट्रा, स्टार नाइट शो कार्यक्रम भी होंगे। लाॅफ्टर शो कार्यक्रम में मिस इंडिया रहीं नेहा कपूर, प्रसिद्ध गायक कलाकार शिल्पी पाॅल, अशोक सर डांस ग्रुप लॉफ्टर फेम ख्याली सुनील पाल प्रस्तुतियां देंगे।
नगरपरिषद की ओर से सोमवार को मेले के कार्यक्रमों का पोस्टर जारी किया। सभापति कमलेश डोसी ने बताया कि इस बार स्थानीय कलाकारों के लिए मेले को पांच दिवसीय से बढ़ाकर छह दिवसीय (17 से 22 फरवरी तक) किया गया है। आयोजन दशहरा मैदान के अटल मंच पर होगा। मेले में करीब 120 दुकानें झूला चकरी कई मनोरंजन खान पान की स्टाॅले लगेंगी। मेले में इलेक्ट्राॅनिक आतिशबाजी, बैलून रसियन डांस यूपी के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में नगर परिषद उप सभापति रमेश मीणा, आयुक्त अशोक कुमार जैन मौजूद थे।
> 20 फरवरी को रात 8 बजे लाॅफ्टर शो कार्यक्रम होगा। इसमें 2011-12 मिस इंडिया रही नेहा कपूर, प्रसिद्ध गायक कलाकार शिल्पी पाॅल, अशोक सर डांस ग्रुप लॉफ्टर फेम ख्याली सुनील पाल प्रस्तुतियां देंगे।
> 21 फरवरी को रात 8 बजे स्टार नाइट शो होगा। इसमें टीवी कलाकार दिव्यांक त्रिपाठी, मोहब्बतें फेम ईशिता, प्रसिद्ध गीतकार रितु पाठक, गंदी बात, साड़ी के फाॅल से वाॅल्यूम कम कर सांग फेम, फिल्म कलाकार अंकिता शर्मा अगले जन्म मोहे बिटिया कीजो फेम अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगी।
> 17 फरवरी को शाम 7 बजे मेले का उद्धाटन मैनपुरयिा संत नित्यानंद महाराज राजराजेश्वरी अंबा माता के महंत भक्तानंद महाराज द्वारा किया जाएगा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
> 18 फरवरी को मेले के दूसरे दिन राजस्थानी आर्केस्ट्रा कार्यक्रम होगा। इसमें स्थानीय गायक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।
> 19 फरवरी को रात 8 बजे भजन संध्या होगी। इसमें नईम अजमेरी, बाबा मोरिया, भजन गायक अजीत मिनोचा भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
आखिरी दिन कवि सम्मेलन
कार्यक्रमके छठे दिन शाम 7 बजे पारितोषिक वितरण होगा। रात 9 बजे कवि सम्मेलन होगा। इसमें लखनऊ के कवि वेदव्रत वाजपेयी, फिरोजाबाद के ओजस्वी कवि कुंवर जावेद, कोटा के आसकरण अटल, मुंबई की कवियत्री डाॅ. कीर्ति काले, दिल्ली की कवियत्री मुमताज नसीम, जयपुर के हास्य कवि संजय झाला, शाजापुर कवि पंडित अशोक नागर के अलावा स्थानीय कवि हरीश व्यास, पार्थ नवीन, शैलेंद्र शेलू कविता पाठ करेंगे।
महाशिवरात्रि के पोस्टर का विमोचन करते अधिकारी।