- Hindi News
- राजीनामे से सुलह के लिए 14 को लगेंगी लोक अदालतें
राजीनामे से सुलह के लिए 14 को लगेंगी लोक अदालतें
जिलेमें 14 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालतें लगेंगी। इसमें बैंक ऋण, चेक अनादरण एवं वसूली विवादों का आपसी राजीनामा वार्ता के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान निस्तारण होंगे। प्रतापगढ़ में लोक अदालत एडीआर सेंटर पर लगेगी, वहीं छोटीसादड़ी धरियावद में न्यायालय परिसर में इसका आयोजन होगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रभारी धिकारी विशिष्ट न्यायाधीश हुकमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश पवन एन.चन्द्र के निर्देशानुसार प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर स्थित समस्त न्यायालयों में विचाराधीन एवं प्रि-लिटीगेशन बैंक ऋण, चेक अनादरण एवं ऋण वसूली विवादों को राजीनामा के माध्यम से निपटाने के लिए गठित की गई कुल चार राष्ट्रीय लोक अदालत बेंचों द्वारा निपटारा किया जाएगा। जिला एवं सेशन न्यायाधीश पवन एन. चन्द्र ने अपील की कि विचाराधीन मामलों में संबंधित पक्षाें से एक बार संपर्क जरूर कर लें।
इनजगहों पर ये करेंगे सुनवाई समाधान और देंगे सुझाव
जिलामुख्यालय के लिए गठित राष्ट्रीय लोक अदालत बेंच प्रथम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश पवन एन.चन्द्र करेंगे और अरविन्द कुमार डया सुनील मेहता-अभिभाषक संचालन करेंगे। राष्ट्रीय लोक अदालत बेंच द्वितीय की अध्यक्षता विशिष्ट न्यायाधीश, अ.जा., अ.ज.जा. (अनिप्र)प्रतापगढ़- हुकमसिंह राजपुरोहित करेंगे केसरसिंह बाठी एवं सिद्धार्थ मोदी-अभिभाषक संचालन करेंगे। राष्ट्रीय लोक अदालत बेंच तृतीय की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लता गौड़ एवं विजयलक्ष्मी आर्य एवं ललितकुमार भावसार अभिभाषक करेंगे। राष्ट्रीय लोक अदालत बेंच चतुर्थ की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गोविन्द बल्लभ पंत और देवेन्द्र कुमार अहिवासी राधेश्याम कुमावत अभिभाषक की सहभागिता से सुनवाई होगी।