- Hindi News
- महिला से मारपीट का आरोप, कार्रवाई को एसपी से गुहार
महिला से मारपीट का आरोप, कार्रवाई को एसपी से गुहार
प्रतापगढ़ | छोटीसादड़ीके जमलावदा निवासी एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति और उसकी प|ी सहित अन्य लोगों के खिलाफ उसे मारपीट छेड़छाड़ करने की एसपी से शिकायत की है।
शिकायत पत्र में शारदा बाई प|ी शांतिलाल जाट ने बताया कि वह 4 फरवरी को सुबह साढ़े ग्यारह बजे पानी भरकर अपने घर की तरफ जा रही थी कि रास्ते में आरोपी महिला अपने घर के उपर से नली से पानी रास्ते में डाल रही थी। इस पर उसने मना किया तो उक्त आरोपी ने मेरे साथ गाली-गलौच शुरू कर दी और मारपीट करने लगा। आरोपी के साथ उसके परिवार के सदस्य भी थे। सभी ने मिलकर शारदा के साथ मारपीट की। शारदा बाई ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।