पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस स्टैंड, चौराहों पर हाइमास्ट लाइटें बंद, नए चुने जनप्रतिनिधियों से आस

बस स्टैंड, चौराहों पर हाइमास्ट लाइटें बंद, नए चुने जनप्रतिनिधियों से आस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके प्रमुख चौराहे, तीराहे और बस स्टैंड पर लाइटें बंद पड़ी हैं। कई जगह रोड लाइटें भी बंद हैं। ये लाइटें करीब दो साल पहले ही लगाई गई थीं। कुछ समय में ही वारंटी पीरियड भी खत्म होने वाला है, लेकिन लाइटों को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अब कस्बेवासियों को नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से काफी उम्मीदें हैं।

दो साल पहले पूर्व विधायक की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत द्वारा मुख्य बस स्टैंड, हनुमान तिराहा प्रतापगढ़ रोड तथा रावल बाग बस स्टैंड पर अत्याधुनिक हाईमास्ट मर्करी लाइट लगाई गई। ये लाइटें एक महीने चलने के बाद एक-एक कर तीनों चौराहों पर बंद हो गई।

ग्राम पंचायत द्वारा तीन हाईमास्ट लाइट टावर सहित अन्य लाइटें 6 लाख से अधिक राशि व्यय कर लगाई गई थी। रखरखाव की भी जिम्मेदारी दो वर्ष के लिए थी। इस समयावधि में किसी भी प्रकार की तकनीकी या लाइट बंद होने की स्थिति में ठेकेदार को दुरुस्त करना था। लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। पूर्व सरपंच देवीलाल मीणा ने बताया कि ठेकेदार को लाइटें दुरुस्त करने के लिए बार-बार पत्र लिखकर एवं मोबाइल से सम्पर्क किया जा रहा है, लेकिन जवाब नहीं मिलता है। अब गारंटी पिरीयड का भी समय निकलता जा रहा है।

धरियावद . बसस्टैंड की हाई मास्क लाइट पड़ी बंद।

नई लाइट भी नहीं लगी, ग्रामीणों में नाराजगी

इधर,वर्तमान विधायक गौतमलाल मीणा की अनुशंसा पर नगर के प्रमुख स्थान अस्पताल के सामने, लसाडिय़ा चौराहा एवं कुम्हारवाड़ा में तीन और नई हाईमास्ट लाइट लगाने की घोषणा को भी 6 माह बीत गया। प्रत्येक लाइट 3 से 4 लाख रुपए की लगाई जानी है। इसका टेंडर भी ग्राम पंचायत द्वारा आमंत्रित करने के बाद बजट के अभाव में तत्काल निरस्त कर दिया गया था। अभी तक भी प्रमुख स्थानों पर हाईमास्ट लाइट नहीं लगाई जा सकी।

कईमोहल्लों में भी रोड लाइट बंद

कईमोहल्लों, बाजार में भी रोड लाइटें बंद पड़ी हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जिस मोहल्ले में रोड लाइट नहीं है वहां पर नई लाइन बिछाई जाए।

^ग्राम पंचायत की बैठक शीघ्र ही बुलाई जा रही है। इसमें रोड लाइट को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। नगर में बिजली एवं सफाई व्यवस्था का पूरा खयाल रखते हुए वार्ड पंचों की भी भागीदारी प्रमुख रहेगी। तीनों हाईमास्ट लाइट की फाइल को भी देखा जाएगा। आवश्यक होगा तो नियमानुसार कार्रवाई कराकर लाइटें सुधारी जाएंगी। नाथीदेवीमीणा, सरपंच, धरियावद