पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाहिता की हत्या के आरोपी चार दिन के रिमांड पर

विवाहिता की हत्या के आरोपी चार दिन के रिमांड पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विवाहिता की हत्या के आरोपी चार दिन के रिमांड पर

धरियावद | विवाहिताकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार अारोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को चार दिन रिमांड पर रखने का आदेश दिया। थानाधिकारी भैरूसिंह सारंगदेवोत ने बताया कि गत 10 सितम्बर को जवाहरनगर के समीप जाखम नदी पुलिया के नीचे युवती का शव मिला था। शव की शिनाख्त करमाल की भेरकी प|ी होमला मीणा के नाम से की गई। हत्या के आरोप में उसके प्रेमी लोदिया निवासी पींटिया पिता शान्तिलाल मीणा और उसके साथी मुकेश पुत्र धुलिया मीणा को गिरफ्तार किया। गुरुवार को दोनों को अदालत में पेश कर अदालत से रिमांड की मांग की। इस पर अदालत ने दोनों को 4 दिन रिमांड पर रखने का आदेश दिया।

हादसेमें दो युवक घायल

धरियावद | नगरके सलूम्बर रोड पर सुकली नदी पुलिया के पास हादसे में बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। एक युवक को गंभीर हालत में उदयपुर रैफर किया गया। थानाधिकारी भैरूसिंह सारंगदेवोत ने बताया कि सुकली नदी पुलिया के पास हादसे में बाइक सवार गजेन्द्र पुत्र बद्रीलाल पालीवाल हेमंत पुत्र कोदर पंचाल दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों को धरियावद अस्पताल लाकर प्राथमिक उपचार किया तथा हेमंत की गंभीर हालत होने पर उसे उदयपुर रैफर किया गया।

स्कूलीबच्चों को निजी बस से जाना पड़ा : बिलड़ियाके राजकीय माध्यमिक विद्यालय में अध्यापकों की कमी के चलते दो ट्रैक्टर ट्राॅली में भरकर अभिभावक एवं बालक-बालिकाए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देने आए थे। नगर के अंदर प्रवेश के दौरान सुकली नदी पुलिया किनारे ही अचानक दुर्घटना घट गई। दोनों ट्रैक्टर सीधे उपखंड कार्यालय आए, बाद में पुलिस ने दुर्घटना होने वाले ट्रैक्टर को जप्त कर लिया। ग्रामवासियों ने बालक-बालिकाओं को निजी बस से गांव भेजा।

वनमहोत्सव में किया पौधरोपण

धरियावद | वनमहोत्सव के तहत क्षेत्रीय वन अधिकारी दारासिंह राणावत समाजसेवी नारायणसिंह भाटी के नेतृत्व में नगर के हनुमान मंदिर परिसर मसानिया महादेव स्थित मुक्तिधाम परिसर में 25-25 पौधे लगाए गए। इस दौरान हनुमान मंदिर में संगोष्ठि का आयोजन किया गया जिसमें वृक्षारोपण एवं पर्यावरण के संबंध में चर्चा हुई। इस दौरान हनुमान मंदिर के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट करण सिंह कोठारी, समाजसेवी नाथूलाल मेघवाल, फोरेस्टर रमेशचन्द्र परमार, वनरक्षक राकेश मीणा आदि उपस्थित थ