पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामाजिक सरोकारों से जुड़ी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन : लाहोटी

सामाजिक सरोकारों से जुड़ी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन : लाहोटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टररतन लाहोटी ने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी योजनाओं में समय पर लक्ष्य पूरे करने के साथ ही योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार और गतिविधियों में आदर्श माहौल स्थापित करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने समसामयिक हालातों की समीक्षा की और पानी-बिजली, चिकित्सा आदि विषयों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का निपटारा गंभीरता से करें।

कलेक्टर लाहोटी ने नवजीवन योजना, जिला बाल संरक्षण इकाई, बालिका नीति आदि से संबंधित विभिन्न बैठकों की अध्यक्षता करते हुए सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनसिंह, परियोजना प्रबंधक(अनुजा निगम) विजयसिंह नाहटा सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

प्रतापगढ़ . अधिकारियोंकी बैठक लेते हुए कलेक्टर रतन लाहोटी।

बाल संरक्षण का पैगाम गांव-गांव तक पहुंचे

बालसंरक्षण पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने ग्राम पंचायत स्तर तक बाल संरक्षण समिति का गठन करने, पंचायत समिति स्तर पर आमुखीकरण गतिविधियां का आयोजन करने तथा इससे संबंधित जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बालिकाओं को स्कूल से जोड़ने के लिए कहा।

नगर परिषद को नवजीवन बस्ती को आदर्श स्वरूप देने के निर्देश

कलेक्टरलाहोटी ने नवजीवन योजना की समीक्षा करते हुए इस योजना के अन्तर्गत चिह्नित गोपालपुरा तालाबखेड़ा की नवजीवन बस्ती को आदर्श बस्ती के रूप में विकसित करने के लिए तखमीना बनाने के निर्देश नगर परिषद को दिए। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिलाधिकारी गिरीश भटनागर को इस तखमीने के आधार पर राज्य सरकार से वांछित बजट की मांग करने के निर्देश दिए।