पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुहागपुरा निनोर गांव के ट्रांसफार्मर से तांबा तेल चोरी

सुहागपुरा निनोर गांव के ट्रांसफार्मर से तांबा तेल चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़| जिलाक्षेत्र के निनोर सुहागपुरा गांव में चोरों ने बीती रात ट्रांसफार्मर से तांबा तेल चोरी कर लिया। बिजली विभाग के जेईएन ने इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि दलोट के जेईएन रविशंकर कुल्मी ने सालमगढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बिती रात चोर ने निनोर कस्बे में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को तोड़कर ऑयल तांबा चोरी कर ले गए। इसी प्रकार जेईएन प्रकाश पुत्र रमेशचन्द्र मेहरा ने सुहागपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि सुहागपुरा कस्बे में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को तोड़कर आयल तांबा चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।